Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayaagraj News :मुख्य विकास अधिकारी ने उद्यम रजिस्ट्रेशन अभियान का किया शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 2 June 2023
Prayaagraj News :मुख्य विकास अधिकारी ने उद्यम रजिस्ट्रेशन अभियान का किया शुभारंभ
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

दिनांक 01 जून 2023 को उद्यम रजिस्ट्रेशन (यू.आर.सी.) अभियान का शुभारम्भ श्री गौरव मोहन, मुख्य विकास अधिकारी, प्रयागराज के कर कमलों द्वारा जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, प्रयागराज मंें किया गया। सर्वप्रथम उपायुक्त उद्योग श्री लालजीत सिंह द्वारा पुष्पगुच्छ भंेट कर मुख्य विकास अधिकारी का स्वागत किया गया।

Prayaagraj News :मुख्य विकास अधिकारी ने उद्यम रजिस्ट्रेशन अभियान का किया शुभारंभ

उपायुक्त उद्योग द्वारा उद्यम रजिस्ट्रेशन अभियान के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई कि 01 जून से 15 जून 2023 तक यू0आर0सी0 पोर्टल पर पंजीयन का अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। उद्यमी स्वयं, जन सेवा केन्द्र अथवा सी0एस0सी0 के माध्यम से अपनी इकाई को यू0आर0सी0 पोर्टल पर पंजीयन कर सकते हैं। यू0आर0सी0 प्राप्त उद्यमी को दुर्घटना बीमा योजना के अन्तर्गत सूक्ष्म इकाईकर्ता को रूपये 5.00 लाख तक की बीमा सहायता दिये जाने की व्यवस्था है तथा टेण्डरों में ई0एम0डी0, अनुभव तथा टर्न ओवर में छूट प्राप्त होगी साथ ही उद्यमी द्वारा सप्लाई के भुगतान लम्बित रहने पर फैसिलिटेशन काउंसिल द्वारा 18 प्रतिशत ब्याज सहित भुगतान कराने की व्यवस्था है। सभी लाभार्थीपरक योजनाओं में यू0आर0सी0 पार्टल पर पंजीकृत लाभार्थी को वरीयता दी जायेगी। इस प्रकार ऐसे सभी उद्यमी जो अन्य विभागों में पंजीकृत हैं या पहले से उद्योग विभाग में उद्योग आधार अथवा मेमोरण्डम भाग-2 में पंजीकृत हैं वे सभी पुनः यू0आर0सी0 पोर्टल पर अपना पंजीयन कराने का कष्ट करें।मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव मोहन द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि सभी छोटे उद्यमी एवं दुकानदार उद्यम रजिस्ट्रेशन करा कर सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उद्योग विभाग द्वारा चलाये जा रहे रजिस्ट्रेशन अभियान में अधिक से अधिक उद्यमी पंजीयन करायें। उन्होंने उद्यमी संघों से अहवान किया कि इस अभियान में अपने स्तर से उद्यमियों को जागरूक करते हुए रजिस्ट्रेशन कराने हेतु प्रेरित करें।

Prayaagraj News :मुख्य विकास अधिकारी ने उद्यम रजिस्ट्रेशन अभियान का किया शुभारंभ

रजिस्ट्रेशन अभियान को सफल बनाने हेतु उन्होंने समस्त तहसीलों एवं ब्लाक स्तर पर कैम्प लगा कर पंजीयन कराने का भी सुझाव दिया।कार्यक्रम में जनपद से उद्यमी संघों के प्रतिनिधि श्री जी0एस0 दरबारी, श्री विनय टण्डन, श्री राजीव नैयर, श्री एसव केव जैन, श्री नटवर लाल, श्री मुरारी लाल, श्री जगदीश गुलाटी सम्मानित उद्यमी, इन्द्रजीत सिंह पटेल निर्यातक, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी तथा हस्तशिल्पी आदि उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने हेतु 15 जून तक करें आनलाइन आवेदन
Next: Bihar News–पछले 24 घण्टे में जिला भर में की गई 147 छापेमारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.