Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News–पिछले24 घण्टे में जिला भर में की गई 132 छापेमारी

जनवाद टाइम्स 28 May 2023
Bihar News--132 raids conducted across the district in the last 24 hours
Share News
       

संवाददाता–राजेन्द्र कुमार

वैशाली/हाजीपुर।जिलाधिकारी यशपाल मीणा के द्वारा बालू के अवैध खनन, भण्डारण एवं परिवहन के विरूद्ध की जा रही कार्रवाई की प्रतिदिन सुबह 10 बजे और रात्रि के आठ बजे गुगल मीट के द्वारा समीक्षा की जा रही है और इसमें और सख्ती करने का निर्देश दिया जा रहा है।

IMG 20230528 WA0138 1
आज अपरसमाहर्ता वैशाली विनोद कुमार सिंह के द्वारा की गयी गुगल मीट की समीक्षा में बताया गया कि पिछले चौबिस घंटे में जिला भर में कुल 132 छापेमारी करायी गयी है। अनुमंडल पदाधिकारी हाजीपुर ने बताया कि कल 10:00 बजे दिन से रात्रि 08:00 बजे तक 34 एवं रात्रि 08:00 बजे से आज 10:00 बजे तक 43 छापेमारी अनुमंडल अंतर्गत सभी थानों और अंचलों के द्वारा की गयी है। इस दौरान एक ओवर लोडेड ट्रक एवम 05 ट्रेक्टर-ट्रॉली को नया गंडक पुल के पास पकड़ा गया है जिस पर फाईन की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी जगह इन्ट्री प्वाइंट पर चेकिंग को सख्त किया गया है और सीसीटीवी के द्वारा लगातार मोनेटरिंग की जा रही है।उनके द्वारा खुद पेट्रोलिंग की जा रही है और सीसीटीवी भी देखा जा रहा है।

IMG 20230528 WA0139
अनुमंडल पदाधिकारी महुआ के द्वारा बताया गया कि पिछले 24 घंटे में अनुमंडल क्षेत्रान्तर्गत कुल 36 छापेमारी करायी गयी है।गूगल मीट में अनुमंडल के सभी अंचलाधिकारी से इस बावत पूछताछ की गई।उन्होंने कहा कि अनुमंडल क्षेत्र महुआ में बालू का अवैध परिचालन नही पाया गया है।
महनार एसडीओ ने बताया कि यहाँ कुल 19 छापेमारी की गयी है। सभी पथों एवं घाटों पर चौकसी रखी जा रही है। बालू का परिचालन बैध पाया जा रहा है।
जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि हाजीपुर-लालगंज, हाजीपुर-मुज़फ्फरपुर,गांधी सेतु सहित सभी मार्गो पर हो रहे परिचालन पर नजर रखी जा रही है साथ हीं रात्रि पहर सभी प्रमुख पथों पर गश्ती बढ़ायी गयी है। खनन विभाग के पदाधिकारियों ने बताया कि सभी घाटों पर नजर रखा जा रहा है और लगातार घाटों पर भ्रमण किया जा रहा है।

Bihar News--132 raids conducted across the district in the last 24 hours
अपरसमाहर्ता के द्वारा लगातार सख्ती बनाये रखने और यही मोमेंटम कायम रखने का निर्देश दिया गया।
गुगलमीट में अपर समाहर्त्ता विनोद कुमार सिंह के साथ जिला परिवहन पदाधिकारी जयप्रकाश नारायण, अनुमंडल पदाधिकारी, अनमंडल पुलिस पदाधिकारी, खनन विभाग के पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी जुड़े हुए थे।

Post navigation

Previous: Bihar News महावारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर हरी झंडी दिखाकर जिलाधिकारी ने किया जागरूकता रैली को रवाना 
Next: नवीन संसद भाग 1 : पुरानी संसद की व्यथा कि मैं अपने जीवन के 100 वर्ष पूरे कर पाने में भी असमर्थ, आधुनिक पीढ़ी ने मुझे समय से पहले बुरा मान लिया : डॉ धर्मेंद्र कुमार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.