Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

एसएमजीआई के बी फार्मा के विदाई समारोह में बेहद भावुक हुए छात्र छात्राएं

जनवाद टाइम्स इटावा 28 May 2023
Students became very emotional at the farewell ceremony of B Pharma of SMGI

Students became very emotional at the farewell ceremony of B Pharma of SMGI

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: सर मदनलाल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी इटावा के बी फार्मा के चतुर्थ वर्ष का विदाई समारोह आयोजित हुआ ,जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पधारे कॉलेज के डायरेक्टर डॉ उमाशंकर शर्मा एवम विशिष्ट अतिथि रहे रजिस्ट्रार परविंदर सिंह ने विदाई समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया।

डॉ उमाशंकर शर्मा ने छात्र छात्राओं की विदाई बेला पर उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि, परिवर्तन तो संसार का नियम ही है आप जीवन में आगे बढ़ते रहिए और जीवन में आगे आने वाली चुनौतियों से मुकाबला करते हुए आगे बढ़कर अपनी सेवाये देते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान अवश्य ही देते रहना मेरी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है। छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए रजिस्ट्रार परविंदर सिंह ने छात्र छात्राओं को विदाई बेला पर अपना आशीर्वाद दिया। समारोह में छात्र एवं छात्राओ ने गीत नृत्य कविता चुटकुले प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बी फार्मा तृतीय के सभी छात्रों ने बी फार्मा के चतुर्थ वर्ष के सभी छात्रों को प्रतीक चिन्ह देकर उनकी भावभीनी विदाई की। सभी छात्रों के बीच पर्ची द्वारा एक प्रतियोगिता भी कराई गई जिसमें महेंद्र प्रताप ने निर्णायक भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता में छात्र ग्रुप से दीपक तिवारी तथा छात्रा ग्रुप में निहारिका भदौरिया ने जीत हासिल की दीपक तिवारी को मिस्टर फेयरवेल एवं निहारिका भदौरिया को मिस फेयरवेल की उपाधि दी गई । बी फार्मा की तृतीय वर्ष द्वारा बी फार्मा के चतुर्थ वर्ष के छात्रों में भी छात्र वर्ग में हर्ष वर्मा तथा छात्रा वर्ग में खुशबू दुबे को बेस्ट सीनियर की उपाधि देकर सम्मानित किया गया। छात्र छात्राओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि, हम सभी बेहद सौभाग्यशाली है कि हम जनपद के एक सर्वश्रेष्ठ फार्मेसी कालेज के छात्र छात्राएं है हमारे कालेज में बेहतर अनुशासन और उच्च स्तरीय शिक्षा का सुसज्जित माहौल ही हमे दूसरे कालेज के छात्रों से अलग बनाता है यहां से जाने के बाद भी हम अपने जीवन भर में इस बेहतरीन यादगार शिक्षण संस्थान को कभी भी नही भूल पाएंगे। इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन डॉ विवेक यादव ने सभी छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। विदाई समारोह में फार्मेसी कॉलेज के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं सहित सभी स्टाफ उपस्थित रहा।

Post navigation

Previous: Agra News: ऑल्टो कार और ट्रक में हुई भीषण भिड़ंत
Next: Prayagraj News :जिलाधिकारी एवं डीसीपी द्वारा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 की परीक्षा की तैयारी हेतु विभिन्न विद्यालयो में बने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 11.24.08 AM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260608-WA0160(1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक

जनवाद टाइम्स इटावा 8 June 2026
IMG-20260608-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 June 2026
IMG-20260608-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 8 June 2026

Latest News

  • Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह
  • Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक
  • Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार
  • Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी
  • Bihar News: अधिनायक लिपिक भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराई जाएगी : जिला पदाधिकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.