Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News–चिन्हित किये गये पॉकेट्स में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को रोजगार से जोड़ें–जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 19 May 2023
Bihar News--चिन्हित किये गये पॉकेट्स में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को रोजगार से जोड़ें--जिलाधिकारी
Share News
       

संवाददाता–राजेन्द्र कुमार

वैशाली/हाजीपुरवैशाली समाहरणालय सभागार में मद्य निषेध की जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में उपस्थित दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को संबोधित करते हुए जिलाधिकारीयशपाल मीणा ने कहा कि चिन्हित किए गए सभी संवेदनशील स्थानों, जिला के मुख्य प्रवेश बिंदुओं सहित सभी पथो पर नियमित जांच सुनिश्चित की जाए एवं पकड़े गए या जप्त किए गए वाहनों के विरूद्ध बिना देर किए कार्रवाई सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी के पूछने पर बताया गया कि जिला में कुल 78 संवेदनशील पॉकेट चिन्हित किया गया है जिस पर लगातार नजर रखा जा रहा है।

IMG 20230519 WA0195इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि जो क्षेत्र या टोला चिन्हित किए गए हैं क्या वहां लोगों को रोजगार से जोड़ने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, कल्याण पदाधिकारी एवं जीविका के पदाधिकारी उन क्षेत्रों में जाकर लोगों के साथ बैठक करें, उन्हें जागरूक करें, नशा/शराब के दुष्प्रभाव को बताएं और उन्हें सरकार की योजनाओं खासकर सतत जीविकोपार्जन से जोड़ने का कार्य करें।इन क्षेत्रों में प्राथमिकता देकर सरकार की योजनाओं को लागू कराएं ताकि यहां समग्र विकास हो सके।Bihar News--चिन्हित किये गये पॉकेट्स में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को रोजगार से जोड़ें--जिलाधिकारी

जिलाधिकारी के द्वारा मद्य निषेध को सफल बनाने के लिए की गई कार्रवाईयों के बारे में पूछने पर बताया गया कि मई माह में अभी तक पहली बार पीने के जुर्म में 67 लोगों को पकड़ा गया और जुर्माना लेकर उन्हें छोड़ा गया। इसी तरह 3 लोगों को दूसरी बार पीने के जुर्म में पकड़ा गया और उन्हें नियमानुसार जेल भेजा गया। बताया गया कि पकड़े गए लोगों का डेटाबेस बनाया जा रहा है जिससे आधे घंटे में पता कर लिया जाता है कि व्यक्ति पीने के जुर्म में पहली बार पकड़ा गया है या दूसरी बार।अप्रैल माह में पकड़े गए लोगों के बारे में पूछने पर बताया गया कि आबकारी के द्वारा 148 एवं पुलिस विभाग के द्वारा 99 लोगों को पीने के जुर्म में पकड़ा गया था। देसी शराब के मामले में 48 एवं विदेशी शराब के मामले में 44 गिरफ्तारी की गई थी जबकि 152 भट्ठियों को ध्वस्त किया गया है।शराब बेचने वाले 113 लोगों तथा होम डिलीवरी करने वाले 9 लोगों को पकड़ कर जेल भेजा गया है। जिलाधिकारी के पूछने पर बताया गया कि अब संख्या धीरे-धीरे घट रही है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हाजीपुर के द्वारा बताया गया कि डिलीवरी के लिए नए लड़कों का इस्तेमाल किया जा रहा है।इस पर जिलाधिकारी के द्वारा कोचिंग संस्थानों एवं कालेजों में जाकर जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया एवं कोचिंग संस्थानों के संचालकों के साथ बैठक कर जरूरी चीजे बताने को कहा गया। पकड़े गए शराब के विनष्टीकरण पर बताया गया कि अप्रैल माह में कुल 20993 लीटर शराब नष्ट किया गया है, अभी बिदुपुर थाना के पास 4000 लीटर शराब बचा हुआ है जिसके विनष्टीकरण की प्रक्रिया की जा रही है।
जिलाधिकारी के द्वारा राज्यसात किए गए वाहनों की समीक्षा कर निदेश दिया गया की नीलामी के पश्चात वाहनों को तुरंत हटाने का प्रयास किया जाए। बताया गया कि पिछले माह तक अभियान चलाकर 941 वाहनों की नीलामी कराई गई है। जिलाधिकारी के द्वारा होम्योपैथिक दुकानों की नियमित जांच करने का भी निर्देश दिया गया।

Bihar News--चिन्हित किये गये पॉकेट्स में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को रोजगार से जोड़ें--जिलाधिकारी
बैठक में जिलाधिकारी के साथ अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मद्य निषेध अधीक्षक,दण्डाधिकारी मद्य निषेध, थाना प्रभारी मध्य निषेध एवं सभी अंचलाधिकारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Bihar News–कैंप करा कर ईट भट्टे के लिए जारी परमिट का सत्यापन करा लिया जाए- जिलाधिकारी
Next: Agra News : इंदौर और मुंबई की तरह आगरा को बनाना है स्वस्थ और स्वच्छ शहर: मेयर हेमलता दिवाकर

 

राशिफल

News Archive

IMG_20260430_161524
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में शुरू हुई एडवांस्ड पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी व CTVS ओपीडी, अब दिल के मरीजों को मिलेगा एक्सपर्ट इलाज पास में

जनवाद टाइम्स 30 April 2026
IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा में शुरू हुई एडवांस्ड पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी व CTVS ओपीडी, अब दिल के मरीजों को मिलेगा एक्सपर्ट इलाज पास में
  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.