Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News–कैंप करा कर ईट भट्टे के लिए जारी परमिट का सत्यापन करा लिया जाए- जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 19 May 2023
Bihar News--कैंप करा कर ईट भट्टे के लिए जारी परमिट का सत्यापन करा लिया जाए- जिलाधिकारी
Share News
       

संवाददाता–राजेन्द्र कुमार

वैशाली/हाजीपुर।वैशाली समाहरणालय सभागार में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक में जिला खनिज विकास पदाधिकारी को जिले में संचालित सभी ईट भट्ठा के लिए जारी किए गए परमिट का सत्यापन कराने का निर्देश जिलाधिकारी यशपाल मीणा के द्वारा दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि ईट भट्ठा के द्वारा मिट्टी कटाई वाले खेतों का भी भौतिक सत्यापन कराई जाए ताकि पता चल सके कि मिट्टी कटाई वैध रूप से हो रही है अथवा नहीं। जिला खनिज विकास पदाधिकारी को जिला में अवस्थित सभी बालू घाटों के पास बालू की उपलब्ध मात्रा का मैपिंग कराने का निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि आने वाले समय में इसकी जरूरत पड़ेगी।

Bihar News--कैंप करा कर ईट भट्टे के लिए जारी परमिट का सत्यापन करा लिया जाए- जिलाधिकारी
बालू का अवैध परिवहन के विरुद्ध की गई कार्रवाई के विषय में पूछने पर एमडीओ के द्वारा बताया गया कि मई माह में 1 मई से 18 मई तक कुल 110 वाहन जब किए गए हैं जिसमें अभी तक लगभग आधे वाहनों पर कार्रवाई कर एक करोड़ की फाइन वसूली की गई है। उन्होंने कहा कि 9 मई से चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान में हाजीपुर अनुमंडल में 36, महुआ अनुमंडल में 22 गाड़ी सहित कुल 58 गाड़ी पकड़ी गई है।उन्होंने बताया कि पिछले 1 वर्ष में अवैध माइनिंग पर हाजीपुर अनुमंडल में 68, महुआ अनुमंडल में 5 तथा महनार अनुमंडल अंतर्गत 40 प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Bihar News--कैंप करा कर ईट भट्टे के लिए जारी परमिट का सत्यापन करा लिया जाए- जिलाधिकारी
कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद हाजीपुर ने बताया कि गांधी सेतु,नया गंडक पुल एवं पुराना गंडक पुल के पास सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है जिसका समय समय पर मॉनिटरिंग किया जा रहा है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हाजीपुर ने बताया कि पिछले 1 दिन में सदर थाना के द्वारा दो ओवरलोडेड ट्रक पकड़ा गया है तथा नगर थाना के द्वारा एक गाड़ी पकड़ी गई है जिसका चालान फेल हो चुका था। इसके अतिरिक्त एक चालक की गिरफ्तारी भी की गई है। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि पिछले 1 दिन में 39 छापेमारी की गई है जिसमे एक प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है और 7 वाहनों को भी जप्त किया गया है। महुआ अनुमंडल में 20 तथा महनार अनुमंडल में 09 छापेमारी कराई गई है।

Bihar News--कैंप करा कर ईट भट्टे के लिए जारी परमिट का सत्यापन करा लिया जाए- जिलाधिकारी
जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि 2 बड़ा ओवरलोडेड ट्रक गिट्टी लदा हुआ था जिसे पकड़ा गया है एक पर 12 टन और दूसरी पर 8 टन अधिक गिट्टी लड़ी हुई है। इस पर कार्रवाई की जा रही है।
बैठक में जिलाधिकारी के साथ अपरसमाहर्ता सहित अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Agra News : जय झूलेलाल सिंधी पंचायत समिति ने जयपुर हाउस स्थित जय झूलेलाल भवन में किया सोनिया का भव्य स्वागत
Next: Bihar News–चिन्हित किये गये पॉकेट्स में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को रोजगार से जोड़ें–जिलाधिकारी

 

राशिफल

News Archive

IMG_20260430_161524
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में शुरू हुई एडवांस्ड पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी व CTVS ओपीडी, अब दिल के मरीजों को मिलेगा एक्सपर्ट इलाज पास में

जनवाद टाइम्स 30 April 2026
IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा में शुरू हुई एडवांस्ड पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी व CTVS ओपीडी, अब दिल के मरीजों को मिलेगा एक्सपर्ट इलाज पास में
  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.