उत्तर प्रदेश के नवनिर्वाचित मेयरों की क्या हो प्राथमिकताएं? मुलाकात में सीएम योगी ने दी सलाह

What should be the priorities of the newly elected mayors of Uttar Pradesh? CM Yogi gave advice in the meeting

What should be the priorities of the newly elected mayors of Uttar Pradesh? CM Yogi gave advice in the meeting

Share News

ब्यूरो संवाददाता: मनोज कुमार राजौरिया

सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को नव निर्वाचित नगर निगम मेयरों से अपने सरकारी आवास पर मुलाकात की।इस दौरान सीएम योगी ने सभी मेयरों को विजय पर बधाई और शुभकामनाएं देने के साथ ही पीएम मोदी के विजन यानी ‘आत्मनिर्भर भारत की तर्ज पर अपने-अपने नगर निगमों को भी आत्मनिर्भर बनाने का निर्देश दिया।

सीएम योगी ने नगर निगमों की आय बढ़ाने से लेकर क्षेत्रीय समस्याओं के निस्तारण के साथ ही जनप्रतिनिधियों के समर्थन के साथ सभी मेयरों को नगर निगमों की एक सकारात्मक छवि प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए।कुछ नया करने का सुझाव दिया । उन्होंने ‘कुछ अच्छा’ और ‘कुछ नया करने का सुझाव दिया। सीएम ने क्षेत्रीय समस्याओं के निस्तारण के प्रति सक्रिय और सजग रहने को भी कहा। उन्होंने मेयरों को अंडरग्राउंड केबलिंग के कार्य को प्राथमिकता पर रखने के साथ ही कूड़ा प्रबंधन में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट को भी तरजीह देने को कहा। इसके अलावा नगरीय इलाकों में आवारा कुत्तों की समस्याओं के निराकरण को भी प्राथमिकता पर रखने के निर्देश दिए।मुलाकात में सीएम योगी ने नगर निगमों की आय को बढ़ाते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की चर्चा को प्रमुखता से रखा। उन्होंने नगर निगम के टैक्सेशन में सुधार समेत आय के अन्य साधनों पर जोर देने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि टैक्सेशन के लिए आम नागरिकों को सुविधाएं प्रदान की जाएं, ताकि वो सरलता से अपने टैक्स जमा कर सकें। कहीं ऐसी कोई समस्या न आने पाए कि डिफॉल्ट की स्थिति उत्पन्न हो। लोगों को टैक्स जमा करने के प्रति जागरूक किया जाए। ऑनलाइन सुविधाएं प्रदान की जाएं।  इनमें सड़क पर जलभराव की स्थिति को सुधारने, नाला सफाई और स्वच्छता समेत अन्य अहम समस्याएं शामिल रहीं। अवैध टैक्सी स्टैंड को लेकर भी सीएम ने चिंता जताई। सीएम से मुलाकात करने वाले मेयरों में मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल, वाराणसी के मेयर अशोक तिवारी, कानपुर की मेयर प्रमिला पांडे, बरेली के मेयर उमेश गौतम, फिरोजाबाद की मेयर कामिनी राठौर और सहारनपुर के मेयर डॉ. अजय कुमार सिंह सम्मिलित रहे।

Trending News