Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News–डीएम ने पौधा रोपन कर गोलम्बर जीर्णोद्धार कार्य का किया गया शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 18 May 2023
Bihar News--डीएम ने पौधा रोपन कर गोलम्बर जीर्णोद्धार कार्य का किया गया शुभारंभ
Share News
       

संवाददाता–राजेन्द्र कुमार

वैशाली/हाजीपुर।उत्तर व दक्षिण बिहार के गेट-वे रामाशीष चौक स्थित बीएसएनएल गोलम्बर का कायाकल्प होने जा रहा है। जहां हरियाली के बीच गोलम्बर बिल्कुल नए लुक में दिखने लगेगा। इसके लिए डीएम यशपाल मीणा के नेतृत्व में बुधवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति के द्वारा पौधा रोपन कर जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ किया गया है। जिसमें हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह ने पौधा लगातें हुए गोलम्बर को सुंदर बनाने में अपना भरपुर सहयोग देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम को लेकर सड़क सुरक्षा समिति सदस्यों द्वारा 72 पौधा लगाया गया। वहीं, डीएम ने जीर्णोद्धार कार्य पर चर्चा करतें हुए निर्देश दिया कि गोलम्बर के चारों तरफ स्टील का ग्रील से घेराबंदी कराया जाएं। साथ ही एक नए प्रोजेक्ट तैयार कर गोलम्बर को नए लुक देने की तैयारी करें।IMG 20230517 WA0149

इस मौके पर डीएम के साथ हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह, एडीएम विनोद कुमार सिंह, डीटीओ जय प्रकाश नारायण, सदर एसडीएम अरूण कुमार, हाजीपुर नप ईओ पंकज कुमार, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी ज्ञानेश्वर प्रकाश, सिटी मैनेजर राजीव रंजन सिंह, एमवीआई दिलीप कुमार समिति सदस्य गणेश राय, रक्षा दल संगठन सदस्य आदि ने पौधा रोपन किया।

IMG 20230517 WA0149
-गोलम्बर पर दिखेगा हाजीपुर की सुंदरता
इस मौके पर डीएम ने बताया कि गोलम्बर के चारों तरफ स्टील ग्रील तथा अच्छी रंगीन लाइट लगने से खूबसूरती और बढ़ेगी और यह आकर्षित भी लगेगा। यहां पर एक बड़ा टीवी स्क्रीन लगाने का निर्देश देते हुए बताया कि रामाशीष पर लगें छोटी स्क्रीन तरह यहां बड़ा स्क्रीन लगाया जाएं ताकि उत्तर व दक्षिण बिहार आने जाने वाले लोगों को हाजीपुर की सुंदरता देखने को मिलेगा।

Bihar News--डीएम ने पौधा रोपन कर गोलम्बर जीर्णोद्धार कार्य का किया गया शुभारंभ
-गोलम्बर पर हरियाली के बीच रंगीन और खूबसूरत फूलों की क्यारी बनेगी
पौधा रोपन के दौरान हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह ने कहा कि गोलम्बर का जीर्णोद्धार कार्य के लिए हर संभव मदद किया जाएंगा। वहीं गोलम्बर जीर्णोद्धार पर चर्चा करतें हुए डीएम से नगर परिषद ईओ ने बताया कि गोलम्बर के चारों तरफ स्टील लगाया जाएंगा। पौधा सूखे नहीं इसके लिए एक दो दिनों में बोडिंग कराया जाएंगा। फेबर ब्लॉक से सोलिंग और हरियाली के बीच रंगीन और खूबसूरत फूलों की क्यारी बनेगी। जबकि पटना की ओर से आने पर वैशाली में आपका स्वागत है तथा रामाशीष चौक ओवर ब्रिज से आने पर आई लव यू हाजीपुर का सुंदर सेल्फी प्वाइंट बनेगा। इससे गोलम्बर की खूबसूरती और बढ़ेगी और यह और भी आकर्षित लगेगा। जिला सड़क सुरक्षा समिति द्वारा इस सौंदर्यीकरण से इसकी तस्वीर बदली जाएगी।

Post navigation

Previous: Bihar News—बालू लदे वाहनों का अवैध परिचालन और बालू का अवैध खनन के विरूद्ध जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कारवाई की
Next: Bihar News निपुण विद्यालय से निपुण होंगे कक्षा 03 तक के बच्चे

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260725-WA0018
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया में आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा का बिहार बंद, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और गिरफ्तार छात्र नेताओं की रिहाई की मांग

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0019
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : 100 दिनों में विकास और जनसेवा को नई रफ्तार, पश्चिम चंपारण में 18 मॉडल स्कूल और 8 डिग्री कॉलेज का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार बंद के दौरान बेतिया में अफरा-तफरी, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प; कई हिरासत में

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : राजापाकर में नए राशन कार्ड के लिए पंचायत स्तर पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, पंचायत सरकार भवनों में लग रहे शिविर

जनवाद टाइम्स 25 July 2026

Latest News

  • बेतिया में आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा का बिहार बंद, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और गिरफ्तार छात्र नेताओं की रिहाई की मांग
  • Bihar News : 100 दिनों में विकास और जनसेवा को नई रफ्तार, पश्चिम चंपारण में 18 मॉडल स्कूल और 8 डिग्री कॉलेज का शुभारंभ
  • बिहार बंद के दौरान बेतिया में अफरा-तफरी, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प; कई हिरासत में
  • Bihar News : राजापाकर में नए राशन कार्ड के लिए पंचायत स्तर पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, पंचायत सरकार भवनों में लग रहे शिविर
  • जनकल्याण एवं पशु कल्याण सहायता राशि वितरण समारोह आयोजित, 35 लाभुकों को ₹15.50 लाख की सहायता राशि वितरित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.