Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News–जिला परिषद सभागार वैशाली में आज 12 मई से गोरौल प्रखंड के सभी सरपंच, उप सरपंच,दो दिवशीय प्रशिक्षण हुआ

जनवाद टाइम्स 12 May 2023
Bihar News--जिला परिषद सभागार वैशाली में आज 12 मई से गोरौल प्रखंड के सभी सरपंच, उप सरपंच,दो दिवशीय प्रशिक्षण हुआ
Share News
       

संवाददाता–राजेन्द्र कुमार

वैशाली/गोरौल। न्याय मित्र और कचहरी सचिव का दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तेरहवें बैच के प्रथम दिन की विधिवत शुरुआत की गई।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पंचायती राज विभाग और चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी पटना के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। आज के प्रशिक्षण में गोरौल प्रखंड के सभी सरपंच, उप सरपंच, न्याय मित्र, कचहरी सचिव ने भाग लिया।Bihar News--जिला परिषद सभागार वैशाली में आज 12 मई से गोरौल प्रखंड के सभी सरपंच, उप सरपंच,दो दिवशीय प्रशिक्षण हुआ

उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश से.नि. सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, पंचायती राज विभाग के परामर्शी रघुवंश कुमार सिन्हा , नोडल पदाधिकारी डी पी आर सी राजकुमार पासवान, जिला पंचायत संसाधन केंद्र पदाधिकारी कुमार सानू एवं उमा कुमारी ने संयुक्त रूप से किया।
इसके पश्चात नोडल पदाधिकारी राजकुमार पासवान के द्वारा प्रार्थना कराई गई और साथ ही शुरुआती संबोधन किया गया तथा आगंतुकों और प्रतिभागियो का स्वागत किया गया।Bihar News--जिला परिषद सभागार वैशाली में आज 12 मई से गोरौल प्रखंड के सभी सरपंच, उप सरपंच,दो दिवशीय प्रशिक्षण हुआ

रघुवंश कुमार सिन्हा के द्वारा पंचायत राज अधिनियम एवं सरपंच, उप-सरपंच के अधिकार, कर्तव्य की विस्तृत जानकारी दी गई। सुरेश चंद्र श्रीवास्तव के द्वारा ग्राम कचहरी के लिए पंचायत राज अधिनियम ,2006 में दिए गए कानूनी अधिकार की विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

जिला पंचायत संसाधन केंद्र पदाधिकारी कुमार सानू के द्वारा सरपंच ,उप सरपंच के कार्य एवं दायित्व की विस्तृत चर्चा की गई।

प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों के द्वारा प्रशिक्षकों से प्रश्न भी खूब किया गया और अपनी जागरूकता , ज्ञान को बढ़ाने का प्रयास किया गया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 5 अप्रैल से शुरू होकर 30 मई तक जिला परिषद सभागार में अलग अलग बैचों में चल रहा है । आज के तेरहवें बैच के प्रशिक्षण में 40 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।Bihar News--जिला परिषद सभागार वैशाली में आज 12 मई से गोरौल प्रखंड के सभी सरपंच, उप सरपंच,दो दिवशीय प्रशिक्षण हुआ

ग्राम कचहरी न्याय पीठ और पूर्ण न्याय पीठ की भूमिका एवं ग्राम कचहरी के लिए उपयुक्त संसाधन की विस्तृत चर्चा रघुवंश कुमार सिन्हा के द्वारा की गईं।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज अज्ञात कारणों से चार झोपड़ी जलकर राख झोपड़ी में रखा सामान हुआ खाक
Next: Prayaagraj News :पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने मुण्डेरा मण्डी स्थित मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.