Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

अम्बेडकर नगर न्यूज : नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर से कौन बनेगा चेयरमैन

जनवाद टाइम्स 7 May 2023
अम्बेडकर नगर न्यूज : नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर से कौन बनेगा चेयरमैन
Share News
       

संवाददाता पंकज कुमार

अम्बेडकर नगर जनपद के तहसील आलापुर क्षेत्र नवसृजित नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर का प्रथम अध्यक्ष बनने के लिए राजनैतिक जोड़ तोड़ जारी है।

अम्बेडकर नगर न्यूज : नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर से कौन बनेगा चेयरमैनअध्यक्ष पद के लिए 18 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है जो बाजी मारने के लिए हर तरह की तिकड़म करने में लगे हुए है।हालांकि अब तक की रेस में भाजपा पार्टी के प्रत्याशी मो.शाहिद अंसारी( जिला महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा ) अन्य सभी प्रत्याशियों पर भारी दिख रहे है क्योंकि उनके समर्थन में (अल्पसंख्यक कल्याण हज एवं वक्फ)राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार दानिश आजाद अंसारी पूरा जोर लगाकर मतदान की अपील कर रहे है। 7 ग्राम पंचायतो को मिलाकर बनी इस नई नगर पंचायत में करीब 18000 से भी अधिक मतदाता आगामी 11 मई 2023 को अपने नये अध्यक्ष का चुनाव करेंगें।15 वार्डों में विभाजित इस नगर पंचायत में भाजपा द्वारा केवल 9 वार्डों में अपने अधिकृत प्रत्याशियों को मैदान में उतारा गया है वहीं अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के लिए भाजपा ने अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री मो.शाहिद अंसारी को अपना प्रत्याशी बनाया है।मो.शाहिद अंसारी पिछले कई वर्षों से राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे है साथ की मौजूदा समय में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री हैं ऐसे में अपनी मजबूत पकड़ के चलते राजेसुल्तानपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भी अन्य प्रत्याशियों पर भारी पड़ रहे है।अन्य प्रत्याशियों में नम्बर दो पर आने की लड़ाई चल रही है।वहीं मो.शाहिद अंसारी की जीत काफी हद सुनिश्चित मानी जा रही है। निर्दलीय की हैसियत से प्रेमलता गिरि प्रतिनिधि राधेश्याम पाण्डेय भी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में है वहीं राजेशहरयारपुर ग्राम पंचायत पर दशकों तक प्रधानपद पर कब्जा रखने वाले डा.अनवर भी चुनाव मैदान में डटे हुए हैं हालांकि जहाँगीरगंज पूर्वी से पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज जायसवाल है वह भी अध्यक्ष पद की दावेदारी करते हुए लोगों से सम्पर्क करने में जुटे हुए है।समाजवादी पार्टी ने श्रीराम मौर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है जो सपा के कैडर वोटर के सहारे मैदान मारने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे है।अन्य प्रत्याशियों में बसपा ने कमलेश निषाद व आम आदमी पार्टी से नरेंद्र मौर्य भी चुनाव मैदान में है।कुल मिलाकर राजेसुल्तानपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव दिनों दिन रोचक होता जा रहा है।अम्बेडकर नगर न्यूज : नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर से कौन बनेगा चेयरमैन

राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार दानिश आजाद अंसारी के मैदान में उतरने के बाद मो.शाहिद अंसारी का चुनाव आसान हो गया है तथा माना जा रहा है कि राजेसुल्तानपुर नगर पंचायत का प्रथम अध्यक्ष बनने का सौभाग्य भाजपा प्रत्याशी मो.शाहिद अंसारी को ही मिलेगा ।

Post navigation

Previous: Bihar. News-गोरीगामाडीह पंचायत में कचरा प्रबंधन योजना का हुआ शुभारंभ
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर में मोहम्मद शाहिद अंसारी प्रेमलता गिरी विनोद प्रजापति कमलेश निषाद का जोरदार मुकाबला

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0241
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: इफ्को नैनो उर्वरकों के प्रचार-प्रसार को लेकर जिला सहकारी गोष्ठी आयोजित

जनवाद टाइम्स इटावा 25 July 2026
IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Etawah News: इफ्को नैनो उर्वरकों के प्रचार-प्रसार को लेकर जिला सहकारी गोष्ठी आयोजित
  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.