Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Bihar News जल-जीवन-हरियाली के तहत जिलान्तर्गत 06 चेकडेम, 04 बड़ा पौंड एवं 02 पईन का होगा निर्माण
  • Breaking News

Bihar News जल-जीवन-हरियाली के तहत जिलान्तर्गत 06 चेकडेम, 04 बड़ा पौंड एवं 02 पईन का होगा निर्माण

जनवाद टाइम्स 7 May 2023

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Bihar News जल-जीवन-हरियाली के तहत जिलान्तर्गत 06 चेकडेम, 04 बड़ा पौंड एवं 02 पईन का होगा निर्माण

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत जिलान्तर्गत 06 चेकडेम, 04 पौंड (05 एकड़ से बड़ा) एवं 02 पईन का निर्माण शीघ्र प्रारंभ होगा। उक्त कार्य लघु सिंचाई प्रमंडल, बेतिया द्वारा कराया जायेगा। इसके अंतर्गत मैनाटांड़ प्रखंड के भंगहा के सिसवा गांव के जीओ टॉवर के पास झिझिरिया नदी में चेकडेम, जबदी गांव के पास नाला में सतुइया बांध में साईफन, जबदी गांव के समीप रागी नदी में साईफन एवं बांध का निर्माण कराया जाना है।Bihar News जल-जीवन-हरियाली के तहत जिलान्तर्गत 06 चेकडेम, 04 बड़ा पौंड एवं 02 पईन का होगा निर्माण

सिकटा प्रखंड अंतर्गत मसवास पंचायत के इनरवा गांव के सरेही पईन का जीर्णोद्धार, बेहरा के पश्चिम मांजर (डेणुआ) नदी पर वीयर, बलथर-नरकटियागंज के बीच नौखनिया नदी पर स्लुईश गेट का निर्माण किया जाना है। बगहा-02 प्रखंड अंतर्गत टेंगरही पहाड़ी नदी पर चेकडेम का निर्माण, दरूआबारी पोखर का जीर्णोद्धार कराया जाना है। मझौलिया प्रखंड अंतर्गत अहवर शेख से बयवहरिया नदी, जगीराहां एवं अहवर गांव तक पईन का निर्माण तथा सेनुवरिया पोखर का जीर्णोद्धार कराया जाना है। इसके साथ ही लौरिया के साठी पोखर का जीर्णोद्धार एवं रामनगर के फुलवरिया पोखर का जीर्णोद्धार भी कराया जाना है।

इसी परिप्रेक्ष्य में आज जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समिति (जल-जीवन-हरियाली) की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक में उक्त सभी चयनित योजनाओं की अनुशंसा कर दी गयी है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जल-जीवन-हरियाली अभियान बेहद महत्वपूर्ण है। इसके क्रियान्वयन में तेजी लायी जाय। उन्होंने निर्देश दिया कि जिलास्तरीय समिति की बैठक में अनुशंसित योजनाओं को विभागीय स्वीकृति हेतु तुरंत भेजी जाय। स्वीकृति मिलने पर अविलंब निर्माण तथा जीर्णोद्धार कार्य प्रारंभ करायी जाय।

उन्होंने निर्देश दिया कि निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्य में विभागीय दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन किया जाय। इसके साथ ही गुणवतापूर्ण तरीके से कार्य सम्पादित हो, इसे सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने निर्देश दिया कि कराये जाने वाले कार्य का फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी अनिवार्य रूप से कराते हुए अभिलेखीकरण अच्छे तरीके से किया जाय।

इस बैठक में उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, मनीष कुमार, कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमंडल, बेतिया, मिथिलेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News पूर्व पार्षद पुत्र ने अपने निजी खर्चे से कराई पुलिया मरम्मती 
Next: Bihar News : गरिमा सिकारिया ने सीएम से मिलकर उठाया 97.88 करोड़ की पेयजल योजना तीन साल लटकी होने का मुद्दा

 

राशिफल

You may have missed

IMG-20260314-WA0010
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा में एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन का रंगारंग होली मिलन समारोह, 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक जे.पी. अग्रवाल का सम्मान

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
IMG-20260314-WA0008
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :ईश्वर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता: मानव मस्तिष्क की सृजनात्मक शक्ति का अद्भुत प्रतिफल

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
IMG-20260313-WA0020
  • Agra
  • Breaking News

Agar News :आगरा में शुरू हुई IndiaSkills उत्तरी क्षेत्रीय प्रतियोगिता 2025–26, 9 राज्यों के 360 से ज्यादा प्रतिभागी दिखाएंगे हुनर

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
20260313_194751
  • Breaking News
  • Bihar
  • Latest News
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, कई पर केस

जनवाद टाइम्स 13 March 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा में एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन का रंगारंग होली मिलन समारोह, 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक जे.पी. अग्रवाल का सम्मान
  • Agra न्यूज़ :ईश्वर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता: मानव मस्तिष्क की सृजनात्मक शक्ति का अद्भुत प्रतिफल
  • Agar News :आगरा में शुरू हुई IndiaSkills उत्तरी क्षेत्रीय प्रतियोगिता 2025–26, 9 राज्यों के 360 से ज्यादा प्रतिभागी दिखाएंगे हुनर
  • Bihar News: राजापाकर में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, कई पर केस
  • Bihar News: बेतिया में फील्ड अफसर ₹30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
  • Bihar News: राजापाकर में LPG गैस के लिए हाहाकार, डेढ़ किमी लंबी लाइन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d