Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News–म्यूटेशन के आवेदनों को जल्दी बाजी में खारिज नहीं करें– जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 24 April 2023
IMG-20230424-WA0056
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली/हाजीपुर।वैशाली समाहरणालय सभागार में राजस्व एवं आंतरिक संसाधन की बैठक में जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा के द्वारा अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि शीघ्र निष्पादन के चक्कर में म्यूटेशन के आवेदनों को बिना वाजिब कारण के आपत्ति दर्ज कर रिटर्न नहीं किया जाए। समीक्षा में गोरौल अंचल में म्यूटेशन के लंबित आवेदनों की संख्या अधिक पाई गई जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अंचलाधिकारी राजस्व कर्मचारियों के कार्यों की प्रतिदिन समीक्षा करें और उसका प्रोसिडिंग निकालें।
बैठक में प्रत्येक अंचल में पंचायत सरकार भवन, आंगनबाड़ी केंद्र एवं अपशिष्ट प्रोसेसिंग यूनिट के लिए जमीन की उपलब्धता की समीक्षा की गई।

IMG 20230424 WA0050जिलाधिकारी ने कहा कि कोर्ट के मामले लम्बित नहीं रखें और जैसे ही मामला प्रतिवेदित हो,एक सप्ताह के अंदर स्टेटमेंट ऑफ फैक्ट समर्पित करा दें। जिला में भूमिहीन परिवारों का पुनः सर्वे कराने का निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि कर्मचारी अपने हल्के में एक बार गहनता से भ्रमण कर लें और सभी जरूरी चीजों को देख लें। अपरसमाहर्ता ने बताया कि पुराने सर्वे के अनुसार अभी 173 परिवारों को वासगीत पर्चा निर्गत किया जाना है इस पर जिलाधिकारी के द्वारा शीघ्र जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया गया।
आंतरिक संसाधन की समीक्षा में पाया गया कि राजस्व विभाग के द्वारा चार करोड़ 5 लाख की राशि भू राजस्व( लगान) के रूप में प्राप्त की गई है जो लक्ष्य का 32% रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि इस कार्य में तेजी लाने के लिए हल्का वार कैंप लगाया जाए। वाणिज्य कर पदाधिकारी ने बताया कि वैशाली जिला वाणिज्यकर विभाग के द्वारा वार्षिक लक्ष्य का 122% राजस्व प्राप्त किया गया है। विगत माह में यह उपलब्धि 117% रही है। सब रजिस्टार के द्वारा बताया गया कि मार्च 2023 में लक्ष्य का 93% राजस्व प्राप्त किया गया है। जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि वर्ष 2022-23 में 74.18 करोड़ के लक्ष्य के विरुद्ध 70.68 करोड़ की प्राप्ति की गई जो लक्ष्य का 95% रहा है। खान और भूतत्व विभाग के द्वारा 73%, विद्युत विभाग के द्वारा 92% ,नगर परिषद हाजीपुर के द्वारा 62%,नगर परिषद लालगंज के द्वारा 96%,नगर परिषद महुआ के द्वारा 154% तथा नगर परिषद महनार के द्वारा 70% कर संग्रह किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग माहवार निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में प्राप्त करने का प्रयास करें।

Bihar News--म्यूटेशन के आवेदनों को जल्दी बाजी में खारिज नहीं करें-- जिलाधिकारी
बैठक में जिलाधिकारी के साथ अपरसमाहर्ता श्री विनोद कुमार सिंह, सभी डीसीएलआर, अंचलाधिकारी एवं अन्य सम्बंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे

Post navigation

Previous: Bihar News भाजपा नेता के घर ईद मिलन समारोह का हुआ आयोजन
Next: Bihar News पूरे नगर निगम क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त बनाना मेरी पहली प्राथमिकता: गरिमा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026

Latest News

  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.