Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

अम्बेडकर नगर न्यूज : सामुदायिक सुलभ शौचालय पर नियुक्त सफाई कर्मचारी को मानदेय न मिलने पर मुख्यमंत्री को लिखा शिकायत पत्र

जनवाद टाइम्स 22 April 2023
अम्बेडकर नगर न्यूज : सामुदायिक सुलभ शौचालय पर नियुक्त सफाई कर्मचारी को मानदेय न मिलने पर मुख्यमंत्री को लिखा शिकायत पत्र
Share News
       

संवाददाता पंकज कुमार

अम्बेडकर नगर जनपद के विकासखंड जहांगीरगंज के ग्राम पंचायतों में सामुदायिक सुलभ शौचालय पर नियुक्त सफाई कर्मचारी (केयरटेकर) शौचालय की साफ सफाई कर रही हैं परन्तु समय से लेकर मानदेय न मिलने से परेशान हो कर इसकी शिकायत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी से की है ।

IMG 20230421 WA0027

आपको बता दें कि सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजन स्वच्छ भारत मिशन में सहयोग कर रही केयर टेकरो को समय से मानदेय नही मिल रहा है। वर्षो से केयर टेकर गाँव में बने सामुदायिक शौचालयों की साफसफाई कर रहे हैं मानदेय न मिलने पर इसकी शिकायत केयरटेकरों द्वारा जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी से की गई थी लेकिन ग्रामपंचायतो में नियुक्त कर्मचारियों द्वारा इनकी मांग को अनसुना कर दिया ।विकास खण्ड जहांगीरगंज की दर्जनों सफाई कर्मचारियों(केयर टेकर) ने माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात कर अपनी समस्या से अवगत कराया ।IMG 20230421 WA0027

केयर टेकरो ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने हम लोगों की बात को गम्भीरता से सुना और आश्वस्त किया कि नियुक्त कोई भी केयर टेकर हटाया नही जाएगा और मानदेय न मिलने की बात यदि दुबारा आयी तो कठोर कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री जी के निर्देश के बाद कि केयर टेकरो को तत्काल मानदेय का भुगतान किया जाय तो कहीं कही बौखलाए ग्राम प्रधान ग्राम सचिव व उपायुक्त स्वरोजगार आर,बी, यादव अब सभी शिकायत करने वाली महिलाओं को काम से हटवाने की धमकी दे रहे हैं। विकास खण्ड जहांगीरगंज में जिन ग्रामपंचायतो में ग्रामपंचायत अधिकारी रामजीत यादव है वहाँ स्वतः रोजगार उपायुक्त आर, बी, यादव ने मानदेय न मिलने की शिकायत करने वाली महिलाओं को केयर टेकर पद से हटाने की धमकी के साथ गाँव में बने समूह की महिलाओं को गुमराह कर उन्हें नौकरी पर रखने की बात कह विवाद बढ़ाने में लगे हुए हैं।

अम्बेडकर नगर न्यूज : सामुदायिक सुलभ शौचालय पर नियुक्त सफाई कर्मचारी को मानदेय न मिलने पर मुख्यमंत्री को लिखा शिकायत पत्रसचिव रामजीत यादव व उपयुक्त स्वतः रोजगार आर, बी, यादव की साठगांठ का दंश केयर टेकर महिलाएं भुगत रही हैं और कई ग्रामपंचायत मे मारपीट तक हो गई। जिन ग्रामपंचायतो में ग्रामसचिव रामजीत यादव है वहाँ पर ड्यूटी कर रही केयर टेकरो को रामजीत यादव व आर, बी, यादव द्वारा कार्य करने के बावजूद भी उन्हें केयर टेकर पद से हटाने का षडयंत्र किया जा रहा है जिसका सबूत विगत दिनों स्वतः रोजगार आर, बी, यादव के वायरल ऑडियो क्लिप में मौजूद हैं जिसमें केयर टेकर महिला को काम से हटा देने की धमकी दे रहे हैं। इधर मुख्यमंत्री के दरबार से वापस आयी केयर टेकर महिलाओं को अब यह भरोसा है कि उन्हे न्याय मिलेगा और उनका मानदेय समय से मिलेगा मुख्यमंत्री के दरबार से वापस लौटी महिलाए काफी उत्साहित दिख रही है।

Post navigation

Previous: Agra News : कलेक्ट्रेट सभागार में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के विभिन्न विषयों पर प्रेस वार्ता
Next: Bihar News–जिलाधिकारी ने की आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026

Latest News

  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.