Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News आज की सशक्त नारी घर और समाज की रीढ़ है- नीता श्री

जनवाद टाइम्स 21 April 2023
Bihar News आज की सशक्त नारी घर और समाज की रीढ़ है- नीता श्री
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

इनरव्हील क्लब बेतिया के द्वारा राजकीय +2 उच्च विद्यालय कुमारबाग, चनपटिया में छात्राओं के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Bihar News आज की सशक्त नारी घर और समाज की रीढ़ है- नीता श्री
क्लब की प्रेसीडेंट श्रीमती नीता श्री ने बताया कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और छात्राओं के मनोबल को बढ़ाने हेतु क्लब के द्वारा समय-समय पर विद्यालयों, संस्थाओं में विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम किये जाते है।

Bihar News आज की सशक्त नारी घर और समाज की रीढ़ है- नीता श्रीइसी क्रम में आज कुमारबाग विद्यालय में छात्राओं के बीच बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और पर्यावरण सुरक्षा विषय पर चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही माहवारी स्वच्छता प्रबंधन और नारी सशक्तिकरण विषय पर चर्चा किया गया। नीता श्री ने छात्राओं को नारी सशक्तिकरण के बारे में बताते हुए कहा कि आज की सशक्त नारी घर और समाज की रीढ़ है। नारी हरेक क्षेत्र में पुरुषों के साथ साथ कंधा से कंधा मिलाकर चल रही है और स्वालंबी होकर परिवार और खुद को खुशहाल बना रही है। इसलिए आप सभी छात्राएं मन लगाकर पढ़िए और आगे बढिये। ताकि आपकी कामयाबी दूसरों के लिए मिसाल बन जाये। क्लब की पूर्व प्रेसिडेंट श्रीमती पूनम झुनझुनवाला ने छात्राओं को बालिका शिक्षा की महत्ता को समझाते हुए कहा कि हम सभी जानते है कि एक पुरुष पढ़ता है तो सिर्फ एक व्यक्ति पढ़ता है लेकिन एक महिला पढ़ती है तो कई पीढ़ी पढ़ती है। इसलिए सभी लड़कियों को अवश्य पढ़ना चाहिए, ताकि स्वयं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सबल बना सकें।
वही क्लब की सदस्या सुश्री मेरी आडलीन ने छात्राओं को माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के बारे में विस्तार से बताया। इस विषय पर छात्राओं ने अपनी बात रखी और माहवारी से जुड़ी कई प्रकार के भ्रम, समस्याओं के बारे में प्रश्न पूछी और इसके समाधान से अवगत हुई। कार्यक्रम के अंत मे इनरव्हील क्लब के द्वारा सभी विजेताओं को सर्टिफिकेट और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Bihar News आज की सशक्त नारी घर और समाज की रीढ़ है- नीता श्रीइस अवसर पर क्लब की सदस्या श्रीमती रेणु शर्मा, श्रीमती तारा सोमानी, डॉ० अंजली मिश्रा, श्रीमती मोना पोदार, शिक्षिका डॉ० रानी कुमारी, स्वर्णलता भारती, रितु झा सहित अन्य उपस्थित हुई।

Post navigation

Previous: Bihar News मौसम का पारा @43 पहुंचने पर ‘लू’ की स्थिति के बीच प्याऊ व्यवस्था लेकर सड़क पर उतरीं महापौर
Next: Bihar News केरोसिन तेल छिड़क कर 20 घरों में लगाई गई आग, चार पर प्राथमिकी दर्ज

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.