Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: निकाय चुनाव के लिए नामांकन शुरू, 24 अप्रैल तक होगा नामांकन

जनवाद टाइम्स इटावा 17 April 2023
Etawah News: Nomination for civic body elections starts, nomination will be till April 24

Etawah News: Nomination for civic body elections starts, nomination will be till April 24

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

इटावा : दूसरे चरण के निकाय चुनाव को लेकर जारी इंतजार खत्म हुआ। सोमवार 17 अप्रैल से नामांकन पत्रों की खरीद एवं जमा प्रकिया शुरू हुई। नामांकन केंद्र के आसपास बेहवजह की भीड़ को नहीं जाने दिया जा रहा हे। सुरक्षा व्यवस्था में 150 सब इंस्पेक्टर 300 से अधिक सिपाही, दो प्लाटून पीएसी, 13 इंस्पेक्टर लगाए गए हैं। 27 आरओ, 30 एआरओ सहित 14 जोन और 29 सेक्टर बनाकर 127 वार्डों में चुनाव करवाएंगे जाएंगे। इटावा में निकाय चुनाव को लेकर आज सोमवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिले में निकाय चुनाव दूसरे चरण में संपन्न होना है जिसके लिए डीएम ने रविवार को जिला अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी, एसएसपी ने संयुक्त प्रेस वार्ता करके चुनाव के नियम और सुरक्षा की जानकारियां मीडिया को दीं।

Etawah News: कड़ी सुरक्षा के बीच निकाय चुनाव के लिए नामांकन शुरू,  24 अप्रैल तक होगा नामांकन

जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि जिले का दूसरे चरण में 11 मई को मतदान होना है, जिसके लिए 6 निकायों के अध्यक्ष और सभासद पद के लिए प्रत्याशी नामांकन आज से करेंगे। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं।

Etawah News: कड़ी सुरक्षा के बीच निकाय चुनाव के लिए नामांकन शुरू,  24 अप्रैल तक होगा नामांकन

जिलाधिकारी की अधिसूचना जारी करने के बाद निकाय चुनाव की व्यवस्थाओं के बारे में बताया गया है। इटावा नगर पालिका, जसवंतनगर नगर पालिका और भरथना नगर पालिका के सभी अलग-अलग जगहों पर 17 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया के लिए व्यवस्थाओं के साथ चुनाव में अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई हैं। नामांकन प्रक्रिया 17 से 24 अप्रैल तक रहेगी सुबह 11 बजे से 3 बजे तक नामांकन किया जा सकेगा और 25 अप्रैल को पत्रों की जांच 11 बजे तक की जाएगी नाम वापसी की तिथि 27 अप्रैल की निर्धारित है। 28 अप्रैल को आवंटन प्रक्रिया होगी और 11 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। 13 मई को सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी नागरिकों से आग्रह है कि ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करके अपने जनप्रतिनिधि को चुने।

Post navigation

Previous: Etawah News: भारत विकास परिषद ने रक्तदाताओं को किया सम्मानित
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज-आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त जी का क्षेत्र में सघन जनसंपर्क

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026

Latest News

  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.