Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: जिलाधिकारी द्वारा समाहरणालय का किया गया औचक निरीक्षण।

जनवाद टाइम्स इटावा 12 April 2023
Bihar News: Surprise inspection of the Collectorate by the District Magistrate.

Bihar News: Surprise inspection of the Collectorate by the District Magistrate.

Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया: जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय द्वारा आज समाहरणालय अवस्थित विभिन्न कार्यालयों/विभागों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी निर्वाचन शाखा, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला नजारत, आइसीडीएस, ग्रामीव विकास विभाग, जिला कल्याण कार्यालय, आधार केन्द्र, विकास शाखा, मनरेगा, पंचायत कार्यालय, रिकार्ड रूम, उपभोक्ता फोरम, जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय, सांख्यिकी कार्यालय, सूचना एवं जन सम्पर्क कार्यालय, जिला कोषागार, जिला अल्पसंख्यक कार्यालय, स्ट्रॉग रूम, परिवहन कार्यालय सहित अन्य पहुंच कार्यों का जायजा लिया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यालयों का संचालन निर्धारित समयावधि में विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप कराना सुनिश्चित किया जाय। कार्यालय के कार्यों को ससमय निष्पादित कराना, सभी फर्निचर, उपस्कर आदि व्यवस्थित कराना, साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था रखना, कर्मियों की ससमय उपस्थिति सहित अन्य कार्य पर विशेष ध्यान दिया जाय। कार्यालय पहुंचने वाले आमजनों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े, इसका ध्यान रखा जाय।

विकास भवन निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि भवन की मरम्मति कराना अतिआवश्यक है। इस हेतु अग्रतर कार्रवाई की जाय। रिकॉर्ड रूम निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि नकल निकालने हेतु आने वाले लोगों को बेवजह परेशान करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी। रिकॉर्ड रूम के कर्मी कार्यों का निष्पादन नियमानुकूल तरीके से ससमय कराना सुनिश्चित करेंगे।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, अनिल राय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News: जनता के हितों के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ तत्परतापूर्वक कार्य करें : जिलाधिकारी
Next: Bihar News: नई शिक्षक नियमावली सातवें चरण शिक्षकों के लिए निराशाजनक

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.