Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News: जनता के हितों के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ तत्परतापूर्वक कार्य करें : जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 12 April 2023
Bihar News: Work promptly with full sensitivity for the interests of the public: District Magistrate

Bihar News: Work promptly with full sensitivity for the interests of the public: District Magistrate

Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह 
बेतिया: जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने कहा कि जनता के हितों के लिए अधिकारी पूरी संवेदनशीलता के साथ तत्परतापूर्वक कार्य करें। सरकार के न्याय के साथ विकास कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। विभिन्न योजनाओं/कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में व्यक्गित अभिरूचि लेते हुए ससमय आमजनों को लाभान्वित किया जाय। जिलाधिकारी समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित समीक्षात्मक बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि विधि-व्यवस्था का संधारण नितांत आवश्यक है। किसी भी सूरत में विधि-व्यवस्था प्रभावित नहीं हो, इस हेतु सभी अधिकारियों को पूरी मुस्तैदी के साथ तत्पर रहना होगा। भूमि विवाद, पर्व-त्यौहारों आदि पर विधि-व्यवस्था कायम रखने के लिए सतत निगरानी की जाय।

उन्होंने निर्देश दिया कि कोविड संक्रमण के दृष्टिगत सभी प्रकार की व्यवस्थाएं अपडेट रखी जाय। टेस्टिंग की संख्या को बढ़ायी जाय तथा कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन करने हेतु आम जनमानस को बताया जाय। उन्होंने निर्देश दिया कि गर्म हवाएं/लू, जेई/एईएस से बचाव हेतु सभी सरकारी अस्पतालों में सभी प्रकार की व्यवस्थाएं अपडेट रखी जाय ताकि प्रभावितों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।

जिलाधिकारी ने कहा कि संभावित बाढ़/कटाव को लेकर संबंधित अधिकारियों को अलर्ट रहने की आवश्यकता है। संवेदनशील स्थलों पर नजर रखें तथा सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी कार्यपालक पदाधिकारी, नगर निकाय बरसात के पूर्व समुचित तरीके से नाला उड़ाही कराना सुनिश्चित करेंगे ताकि बरसात के दरम्यान समुचित तरीके से जलनिकासी हो सके।
उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सरकार का कार्य किसी भी परिस्थिति में बाधित नहीं होना चाहिए। सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर जनहित के कार्य को ससमय पूरा किया जाय। इस हेतु सभी अधिकारी टीम वर्क के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अपने-अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निवर्हन करेंगे।

उन्होंने सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग को निर्देश दिया कि पेंशन से भी मामलों का निष्पादन ससमय कराना सुनिश्चित करेंगे। सभी पेंशनभोगियों को ससमय भुगतान हो सके, इसकी विशेष व्यवस्था करेंगे। प्रबंधक, डीआरसीसी को निर्देश दिया कि विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु आने वाले छात्र-छात्राओं को बेवजह परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखेंगे। सभी पात्र छात्र-छात्राओं को डीआरसीसी से मिलने वाला लाभ ससमय मिल जाय, इसे सुनिश्चित करेंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिलास्तर से निर्गत दिशा-निर्देशों का अधिकारी शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। योजनाओं/कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत वरीय अधिकारी से संपर्क करें, त्वरित गति से उसका निराकरण कराया जायेगा।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, अनिल राय सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारी, सभी अनुमंडल स्तरीय अधिकारी, सभी प्रखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News: जन सुराज अभियान के पश्चिम चंपारण के पदाधिकारियों का हुआ चयन, संस्थापक सदस्यों ने सर्वसम्मति से लगाई कुल 29 नामों पर मुहर
Next: Bihar News: जिलाधिकारी द्वारा समाहरणालय का किया गया औचक निरीक्षण।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260725-WA0018
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया में आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा का बिहार बंद, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और गिरफ्तार छात्र नेताओं की रिहाई की मांग

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0019
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : 100 दिनों में विकास और जनसेवा को नई रफ्तार, पश्चिम चंपारण में 18 मॉडल स्कूल और 8 डिग्री कॉलेज का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार बंद के दौरान बेतिया में अफरा-तफरी, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प; कई हिरासत में

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : राजापाकर में नए राशन कार्ड के लिए पंचायत स्तर पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, पंचायत सरकार भवनों में लग रहे शिविर

जनवाद टाइम्स 25 July 2026

Latest News

  • बेतिया में आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा का बिहार बंद, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और गिरफ्तार छात्र नेताओं की रिहाई की मांग
  • Bihar News : 100 दिनों में विकास और जनसेवा को नई रफ्तार, पश्चिम चंपारण में 18 मॉडल स्कूल और 8 डिग्री कॉलेज का शुभारंभ
  • बिहार बंद के दौरान बेतिया में अफरा-तफरी, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प; कई हिरासत में
  • Bihar News : राजापाकर में नए राशन कार्ड के लिए पंचायत स्तर पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, पंचायत सरकार भवनों में लग रहे शिविर
  • जनकल्याण एवं पशु कल्याण सहायता राशि वितरण समारोह आयोजित, 35 लाभुकों को ₹15.50 लाख की सहायता राशि वितरित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.