Ambedkar Nagar News- दिलचस्प व एकतरफा नगर पंचायत अध्यक्ष बनाने की जुगत में क्षेत्रीय मतदाता

Ambedkar Nagar News- दिलचस्प व एकतरफा नगर पंचायत अध्यक्ष बनाने की जुगत में क्षेत्रीय मतदाता
Share News

संवाददाता- लालचंद

जनपद-अम्बेडकरनगर के तहसील-आलापुर अन्तर्गत नवसृजित नगर पंचायत-जहांगीरगंज के विभिन्न प्रत्याशियों/भावी प्रत्याशियों पर गम्भीरता पूर्वक नजर रखते हुए सत्रह वार्डों के लगभग सभी पुरवों से आम मतदाता,नवयुवक,प्रबुद्धजन,समाजसेवी व विशेष कर सर्वजन समाज की महिलाएं आदि सम्मानित लोग अपनी आवश्यकतानुसार अत्यंत सरल,सर्व सुलभ-सर्व उपलब्ध नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी के चुनाव में ऐतिहासिक मतों से जीत दर्ज करवाने के लिए जगह-जगह,गली-गली,घर-घर चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिये हैं।Ambedkar Nagar News- दिलचस्प व एकतरफा नगर पंचायत अध्यक्ष बनाने की जुगत में क्षेत्रीय मतदाता

जिसे देखकर प्रमुख विपक्षी प्रत्याशियों के माथों पर निराशा व अपने -अपने भविष्य को लेकर चिन्ता स्पष्ट रूप से नजर आने लग गयी है। नवसृजित नगर पंचायत-जहांगीरगंज के धरातलीय परिक्षेत्र में कुछ प्रत्याशी व उनके प्रतिनिधि जगह-जगह,दबे-दबे कदमों से गतिशील नजर आने लगे हैं,कुछ लोगों में अभी मैदान में आने के लिए अपने -अपने स्तर से खींचतान जारी है।नगर पंचायत परिक्षेत्र में जनवाद टाइम्स न्यूज़ चैनल के पड़ताल में क्षेत्रीय सम्मानित मतदाताओं द्वारा जगह-जगह बेवाक रूप से अवगत करवाया जा रहा है कि हम सभी लोग सभी प्रत्याशियों पर नजर रखे हुए हैं।Ambedkar Nagar News- दिलचस्प व एकतरफा नगर पंचायत अध्यक्ष बनाने की जुगत में क्षेत्रीय मतदाता

निकटतम कुछ ही दिनों में अवशेष आंशिक प्रत्याशियों के मैदान में आ जाने के बाद हम सभी लोगों की तरफ से एकसुर होकर अपने हरदिल अजीज प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने व करवाने के साथ ही साथ हौसला,प्रोत्साहन व आवश्यकतानुसार अपेक्षित सभी तरह का सहयोग करने/करवाने का दौर जारी हो जायेगा।जो ऐतिहासिक जीत का प्रमाण पत्र दिलवाने के साथ ही साथ नवसृजित नगर पंचायत-जहांगीरगंज को स्वस्थ,सुन्दर व चहुंमुखी रुप से विकसित करवाने तक कदम दर कदम जारी रहेगा।

Trending News