Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

आजमगढ़ न्यूज आजमगढ़ गृहमंत्री का हुआ आगमन विपक्षी पार्टी ओ पर साधा निशाना कार्यक्रम में उमड़ी भीड़

जनवाद टाइम्स 7 April 2023
आजमगढ़ न्यूज आजमगढ़ गृहमंत्री का हुआ आगमन विपक्षी पार्टी ओ पर साधा निशाना कार्यक्रम में उमड़ी भीड़
Share News
       

सवांद जनवाद टाइम्स न्यूज

आज़मगढ़ जनपद में गृहमंत्री का हुआ आगमन पार्टी के कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़। विपक्षी पार्टी ओ पर जमकर साधा निशाना गृहमंत्री।

IMG 20230407 WA0052
कभी सपा का गढ़ कहे जाने वाले आजमगढ़ से गृहमंत्री अमित शाह ने मिशन 2024 के लिए शुक्रवार को हुंकार भरी। शाह ने सपा-बसपा और कांग्रेस पर कई हमले किए। सपा की पिछली सरकार पर हमला करते हुए गृहमंत्री ने 2017 के चुनाव से पहले यूपी के किसी गांव में रात में बिजली नहीं मिलती थी।24 घंटे बिजली केवल रमजान में ही मिलती थी। आज भाजपा की योगी सरकार ने पूरे प्रदेश को बिजली से युक्त करके विकास की शुरुआत की है। गृहमंत्री ने बताया कि आज यहां हर घर जल की योजना की नींव डाली गई है। 45 सौ करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और भूमि पूजन किया गया है। हर घर योजना प्रधानमंत्री के मन की योजना है। प्रधानमंत्री चाहते हैं कि चाहे कोई गरीब ही क्यों न हो उसके घर में शुद्ध जल का पानी नल से पहुंचना चाहिए। गृहमंत्री अपने सम्बोधन में कहा कि आज हर घर में बिजली पहुंची है। शौचालय पहुंचा है। रोड हर तरफ बनी है। मोदी और योगी की सरकार ने ढेर सारा काम किया है। वही कहा कि आजमगढ़ को हमेशा कानून व्यवस्था का सामना करना पड़ता था। आज आजमगढ़ को विकास का गढ़ बनाया गया है।

आजमगढ़ न्यूज आजमगढ़ गृहमंत्री का हुआ आगमन विपक्षी पार्टी ओ पर साधा निशाना कार्यक्रम में उमड़ी भीड़एयरपोर्ट भी यहां बन रहा है। इसके साथ ही सात अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे वाला यूपी अकेला प्रदेश होने वाला है।कहा कि उत्तर प्रदेश को दंगा मुक्त करने का काम भी भाजपा की योगी सरकार ने किया है। जब से भाजपा 2014 से आई है, यूपी ने लगातार आशीर्वाद दिया है। 2017, 2019, 2022 हर चुनाव में वोटों से झोली भर दी है। यूपी को प्रधानमंत्री ने भी दिल खोलकर दिया है। कोई भी योजना यूपी से होकर ही जाती है।कहा कि सपा-बसपा कांग्रेस देश का और प्रदेश का विकास नहीं कर सकती हैं। अखिलेश का नाम लिए बगैर कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया यहां के सांसद थे। लोगों से पूछा कि कभी आए थे क्या।आपको टीका लगाने आए थे क्या। कहा कि मोदी जी ने लोगों को टीका लगाकर कोरोना से बचाया और लोगों के घरों तक अनाज पहुंचाया।सपा-बसपा कांग्रेस केवल जातिवाद और परिवारवाद करते हैं। आपने यहां से भाजपा को जीत दिलाकर क्रांति का आह्वान किया है। यूपी की जनता 2024 में एक बार फिर से भरोसे करे और प्रचंड बहुमत से मोदी जी को जीत दिलाए।

आजमगढ़ न्यूज आजमगढ़ गृहमंत्री का हुआ आगमन विपक्षी पार्टी ओ पर साधा निशाना कार्यक्रम में उमड़ी भीड़शाह ने यहां पर संगीत महाविद्यालय का भी शिलान्यास किया। इसके बारे में कहा कि योगी जी को बधाई देता हूं कि हरिहरपुर संगीत के धराने को फिर से सम्मान देने के लिए संगीत महाविद्यालय का काम किया है। जब गुजरात में बम धमाके हुए तो पुलिस को सबसे बड़ा सूत्रधार आजमगढ़ से पकड़ा गया था। पहले छन्नू लाल की गायकी से जो इलाका जाना जाता था उसे सपा बसपा के कारण आतंक गढ़ के रूप में जाना जाने लगा था। एक बार फिर यह इलाका संगीत का इलाका और विकास का इलाका कहा जाएगा।आजमगढ़ न्यूज आजमगढ़ गृहमंत्री का हुआ आगमन विपक्षी पार्टी ओ पर साधा निशाना कार्यक्रम में उमड़ी भीड़

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष पार्टी के कार्यकर्ता आदि लोग मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज : सुरती की खेती करने वाले किसानों को क्रय और विक्रय के बारे में दी जानकारी जिलाधिकारी
Next: Etawah News: वर्ल्ड हेल्थ डे का हुआ आयोजन, लोगो दी गई विधिक जानकारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.