Bihar News चुहड़ी पल्ली में ईसाई श्रद्धालुओं ने अपने कंधे पर ढोये क्रूस

Bihar News चुहड़ी पल्ली में ईसाई श्रद्धालुओं ने अपने कंधे पर ढोये क्रूस
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

गुड फ्राइडे के अवसर पर लोयोला स्कूल, चुहड़ी के प्रांगण से गिरजाघर तक क्रूस रास्ता की विधि की प्रार्थना का आयोजन किया गया।IMG 20230407 WA0047

येसु ख्रीस्त के दुःखभोग के याद में सुबह 6 बजे ईसाई श्रद्धालुओं ने क्रुस यात्रा निकाली एवं अपने कंधों पर क्रूस को ढोते हुए क्रूस यात्रा की चौदह स्थानों की प्रार्थना किये। इसके बाद गिरजाघर में पहुँचकर क्रुसित येसु के समक्ष प्रार्थना किये।
इस अवसर पर पल्ली पुरोहित फादर तोबियास सहित सभी पुरोहितगण, धर्मबहनें, महिला, पुरूष और बच्चें शामिल हुए।

Bihar News चुहड़ी पल्ली में ईसाई श्रद्धालुओं ने अपने कंधे पर ढोये क्रूस
मेरी आडलीन ने बताया कि पुण्य शुक्रवार के अवसर पर ईसाई श्रद्धालुगण येसु के दुःखभोग को याद करते हुए उपवास- परहेज रखें और दान पुण्य का कार्य करते हुए सुबह से दिनभर प्रार्थना पूजा में लगे रहे।सुबह क्रुसयात्रा के बाद दिनभर गिरजाघर में बच्चें, युवा, युवतियों एवं अन्य भक्तगण ने बाईबल पाठ किया। सुश्री मेरी ने बताया कि वही आज संध्या 3 बजे से मिस्सा बलिदान का आयोजन किया जाएगा, जिसमें येसु के दुःखभोग एवं मृत्यु का स्मरण एवं क्रूस का चुम्बन किया जाएगा और रात्रि में 10 बजे तक क्रूस की उपासना की जाएगी।

Trending News