Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

लॉक डाउन में फँसे रेलवे मजदूरों को मेक ए डिफरेंट सोसायटी ने बाँटे लंच पैकिट

जनवाद टाइम्स 31 March 2020
IMG-20200331-WA0149
Share News
       

सुशील चंद्र :  आगरा इटावा रेल लाइन के विद्धुतीकरण का कार्य कर रहे सैकड़ों मजदूर देश मे लॉक डाउन होने के कारण बाह क्षेत्र में ही फँस गए हैं।मजदूरों के सामने काम बंद होने के कारण भोजन और पानी का संकट खड़ा हो गया है, उनके बच्चे भूख और प्यास से व्याकुल हैं। मजदूरों के बिजकौली बटेश्वर में फँसे होने की सूचना स्थानीय लोगों ने फोन के माध्यम से क्षेत्र के एन जी ओ मेक ए डिफरेंट सोसायटी को दी ।सूचना मिलते ही एन जी ओ के कार्यकर्ता खाने के पैकिट लेकर तत्काल ही बिजकौली पहुँच गए। उन्होंने फँसे हुए सभी मजदूरों को लंच पैकिट दिए,साथ ही मजदूरों को कोरोना वाइरस से बचाव के उपाय और सावधानियों के बारे में अवगत कराया।

IMG 20200331 WA0149

खाना मिलने पर मजदूर मेक ए डिफरेंट सोसायटी का धन्यवाद करते नहीं थक रहे थे। इसके बाद एन जी ओ कार्यकर्ताओं ने जैतपुर में फँसे हुए 26 मजदूरों को खाने के पैकिट वितरित किये,साथ ही नदगवां घाट पर फँसे प्रवासी मजदूरों को भी खाने के पैकिट

IMG 20200331 WA0148

वितरित किये और उन्हें कोरोना वाइरस से बचाव के उपाय भी बताए। ज्ञात हो कि मेक ए डिफरेंट सोसायटी पिछले कई दिनों से लगातार रिक्शा चालक, असहाय,गरीब,प्रवासी मजदूरों को खाने के पैकिट वितरित कर रही है और स्थानीय लोगों से घरों में रहने और सोशल डिस्टेंस बनाये रखने के बारे में जागरूक भी कर रही है जिससे कि इस वैश्विक

IMG 20200331 WA0150

आपदा से देश को बचाया जा सके।एन जी ओ द्वारा आज क्षेत्र में लगभग 400 पैकिट खाना गरीबों और प्रवासी मजदूरों को वितरित किया गया।एन जी ओ के आशुतोष जैन ने बताया कि मेक ए डिफरेंट सोसायटी का प्रयास है कि क्षेत्र में कहीं भी कोई प्रवासी मजदूर और गरीब भूखा न रहे।

Post navigation

Previous: ग्राम प्रधान ने गरीब , निराक्षितो को खाद्य सामग्री का वितरण किया
Next: लॉकडाउन को तोड़ने वालो के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन में 11 लोगों पर मुकदमा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260727-WA0015
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

भदावर विद्या मंदिर (पी.जी.) कॉलेज, बाह (आगरा) में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित

जनवाद टाइम्स 27 July 2026
IMG-20260726-WA0023
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने पर बेतिया में भव्य सम्मान समारोह, 38 कर्मी और उद्यमी हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 26 July 2026
IMG-20260726-WA0028
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

पश्चिमी चंपारण की 303 ग्राम पंचायतों में मनाया गया पंचायत विकास दिवस, जनभागीदारी और सुशासन पर विशेष जोर

जनवाद टाइम्स 26 July 2026
IMG-20260726-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: कारगिल विजय दिवस पर बेतिया में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने युवाओं से राष्ट्रसेवा का किया आह्वान

जनवाद टाइम्स 26 July 2026

Latest News

  • भदावर विद्या मंदिर (पी.जी.) कॉलेज, बाह (आगरा) में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित
  • Bihar News: बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने पर बेतिया में भव्य सम्मान समारोह, 38 कर्मी और उद्यमी हुए सम्मानित
  • पश्चिमी चंपारण की 303 ग्राम पंचायतों में मनाया गया पंचायत विकास दिवस, जनभागीदारी और सुशासन पर विशेष जोर
  • Bihar News: कारगिल विजय दिवस पर बेतिया में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने युवाओं से राष्ट्रसेवा का किया आह्वान
  • वैशाली के राजापाकर की भलुई पंचायत में वृक्षारोपण कार्यक्रम, जिला कृषि पदाधिकारी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.