Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar. News आपका हुनर और सीखने की ललक आपको दिला सकती है स्वावलंबी की पहचान:गरिमा

जनवाद टाइम्स 3 March 2023
Bihar. News आपका हुनर और सीखने की ललक आपको दिला सकती है स्वावलंबी की पहचान:गरिमा
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नगर निगम सभागार में स्वयं सहायता समूह की सदस्य महिलाओ का उन्मुखीकरण शिविर आयोजित किया गया।

IMG 20230303 WA0104
शहरी आजीविका मिशन की कार्यशाला में शामिल सैकड़ों बेरोजगार महिलाओं को नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने स्वरोजगार के अनेक टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि गरीब या साधारण परिवार की कम पढ़ी लिखी महिलाओं के लिए आजीविका आज बड़ी समस्या है। कोरोना त्रासदी के बाद गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार में यह संकट और बड़ा हो गया है।बावजूद इसके आपका हुनर और सीखने की ललक आपको स्वावलंबी की पहचान और कामकाजी महिला के रूप में नई पहचान दिला सकती है। इसके लिए आपको नगर निगम प्रशासन का पंडित दीनदयाल शहरी आजीविविका मिशन संभाग जानकारी के साथ कामकाजी समूह बनाने के साथ बैंक से लिंकेज कर अनुदानित ऋण के रूप पूंजी दिलाने में आप सबका की मदद और मार्गदर्शन करेगा। बस जरूरत सिर्फ इतनी है कि आप अपनी रुचि और समझ के अनुसार अपने स्वरोजगार का चुनाव अपने अपने समूह या जोन की बैठक में करें। आपकी बैठकों में शामिल होने वाले शहरी आजीविका मिशन के हमारे प्रतिनिधि आप सबका सहयोग करेंगे। श्रीमती सिकारिया ने कहा कि ऐसा इस लिए भी जरूरी है कि सरकारी या प्राइवेट सेक्टर के तौर पर सबके नौकरी या रोजगार मुहैया कराना संभव नहीं हो सकता है। इससे पूर्व मनोनित नगर आयुक्त व प्रशिक्षु आईएएस शिवाक्षी दीक्षित ने कहा कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से कामकाजी बनना आसान है।Bihar. News आपका हुनर और सीखने की ललक आपको दिला सकती है स्वावलंबी की पहचान:गरिमा

एक दृढ़ संकल्प करना है और अपने पसंद के कुटीर उद्योग के माध्यम से स्वावलंबी बनना सहज हो जायेगा। कार्यक्रम का संचालन कर रहे नगर आयुक्त शंभू कुमार ने कहा कि नगर निगम प्रशासन के सहयोग से नगर निगम क्षेत्र की दर्जनों महिलाओं ने स्वावलंबी बनाने का इतिहास रचा है। हमारा संकल्प इस तादात को सैकड़ों या हजारों तक पहुंचाने का है।

Post navigation

Previous: Bihar News कदाचारमुक्त परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु प्रॉपर तरीके से कराएं फ्रिक्सिंग : जिलाधिकारी
Next: Bihar News–हाजीपुर शहर स्थित सदर अस्पताल के परिसर में वर्ल्ड हियरिंग डे यानी विश्व श्रवण दिवस (3 मार्च) के अवसर पर एन.सी.डी. एवं ई.एन.टी. विभाग के संयुक्त तत्वावधान में श्रवण से संबंधित स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026

Latest News

  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.