Bihar News-काम करने का जज्बा दिखाएं, सरकार हर स्तर पर सहयोग के लिए तैयार – प्रधान सचिव, उद्योग

Bihar News-काम करने का जज्बा दिखाएं, सरकार हर स्तर पर सहयोग के लिए तैयार - प्रधान सचिव, उद्योग
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली/हाजीपुर।श्री संदीप पौन्ड्रिक प्रधान सचिव उद्योग विभाग बिहार सरकार के द्वारा हाजीपुर स्थित बिहार सुधारात्मक प्रशासनिक संस्थान बिका में जिला भर के उद्यमियों एवं व्यवसायियों के साथ इन्वेस्टर्स समिट कर बिहार में उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार की योजनाओं और नीतियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। IMG 20230302 WA0087

इस अवसर पर जिलाधिकारी वैशाली श्री यशपाल मीणा एवं उद्योग विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे। प्रधान सचिव ने कहा कि इस समिट का दो उद्देश्य है- पहला यह बताना कि सरकार के द्वारा उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए क्या-क्या किया जा रहा है और दूसरा बियाडा की जमीन की उपलब्धता के बारे में जानकारी देना है। इस समिट में तीन कैटेगरी के लोगों को बुलाया गया है- पहला वे लोग जो भी बियाडा में सफल उद्योग चला रहे हैं, दूसरा जो बियाड़ा के बाहर उद्योग चला रहे हैं और तीसरा जो लोग उद्योग नहीं चलाकर व्यापार में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि अगर उद्योग लगाते हैं तो सरकार के द्वारा क्या-क्या सहयोग और अनुदान दिया जा रहा है। प्रधान सचिव के निदेश पर बियाड़ा की खाली जमीन कहां कहां उपलब्ध है इसे प्रेजेंटेशन के द्वारा दिखाया गया। हाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में 4.34 एकर और गोरौल में 40 एकड़ जमीन की उपलब्धता के बारे में बताया गया। हाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में जो जमीन उपलब्ध है उसका दर ₹262 लाख प्रति एकड़ एवं गोरौल में जो जमीन उपलब्ध है उसके लिए 72 लाख रुपया प्रति एकड़ दर निर्धारित किया गया है। प्रधान सचिव ने बताया कि बियाडा की जमीन का आवंटन प्रक्रिया बिल्कुल सरल बनाया गया है और इसके लिए केवल ऑनलाइन आवेदन देना है। प्राप्त आवेदनों का प्रत्येक सोमवार को निष्पादन करते हुए जमीन आवंटित की जा रही है । उन्होंने कहा कि इसके लिए सीए के रिपोर्ट की भी जरूरत नहीं है। प्रधान सचिव ने कहा कि हाजीपुर मुजफ्फरपुर के बीच में गोरौल में काफी बड़ी संभावनाएं हैं । यहां बना बनाया सेड भी दिया जा रहा है जिसका ₹06 प्रति वर्ग फीट की दर दे 15 साल के लिए रेंट एग्रीमेंट किया जाएगा । उन्होंने कहा कि जो लोग बियाडा का जमीन तो लिए परंतु उद्योग नहीं लगाया वैसे 750 लोगों का आवंटन रद्द किया गया है। प्रधान सचिव के द्वारा बिहार सरकार के द्वारा देय सुविधाओं के बारे में बताया गया जिसमें ब्याज अनुदान, स्टांप ड्यूटी में छूट ,निबंधन शुल्क में छूट, विद्युत चार्ज में छूट, कौशल विकास सहायता ,एसजीएसटी कि दर में छूट शामिल था।Bihar News-काम करने का जज्बा दिखाएं, सरकार हर स्तर पर सहयोग के लिए तैयार - प्रधान सचिव, उद्योग

इन्वेस्टर्स समिट में आए हुए उद्यमियों ने भी अपना प्रश्न रखा जिसका प्रधान सचिव के द्वारा बहुत ही सहज जवाब दिया गया। इसके पहले वैशाली समाहरणालय परिसर में प्रधानमंत्री रोजगार गारंटी योजना और उद्यमी योजना के लाभकों के लिए लगाए गये ऋण वितरण शिविर में प्रधान सचिव के द्वारा बैंकों के माध्यम से ऋण वितरण कराया गया।प्रधान सचिव के द्वारा बैंकर्स के साथ समीक्षा बैठक भी की गई।

Trending News