Bihar. News यूनिफॉर्म पहनकर ड्यूटी करने से नगर निगम के एक एक कर्मी की बनेगी विशेष पहचान: गरिमा

Bihar. News यूनिफॉर्म पहनकर ड्यूटी करने से नगर निगम के एक एक कर्मी की बनेगी विशेष पहचान: गरिमा
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया 

नगर निगम सफाईकर्मियों के बीच यूनिफॉर्म बांटने की समारोह पूर्वक शुरुआत की गई। नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह का संचालन नगर आयुक्त शंभू कुमार ने किया।Bihar. News यूनिफॉर्म पहनकर ड्यूटी करने से नगर निगम के एक एक कर्मी की बनेगी विशेष पहचान: गरिमा

इस मौके पर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि संथागत यूनिफॉर्म पहनकर ड्यूटी करने से नगर निगम के एक एक कर्मी की विशेष पहचान बनेगी। वहीं अनुशासित रह कर अपनी जिम्मेदारी की प्रेरणा मिलेगी। इससे पूर्व नगर आयुक्त बनी प्रशिक्षु आइएएस अधिकारी शिवाक्षी दीक्षित ने सफाई कर्मियों के काम की तारीफ करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र की बेहतर साफ सफाई में उनके योगदान की पुरजोर तारीफ की। इससे पूर्व नगर निगम के कार्यालय परिसर में प्रत्येक वार्ड में महिलाओं की विशेष सफाई के लिए गठित 26 टीम को बैट्री चालित पिंक सफाई वैन सौंप कर प्रदूषणमुक्त सफाई अभियान की शुरुआत की गई।Bihar. News यूनिफॉर्म पहनकर ड्यूटी करने से नगर निगम के एक एक कर्मी की बनेगी विशेष पहचान: गरिमा

इस अभियान की शुरुआत महापौर गरिमा देवी सिकारिया के साथ उप महापौर एवं दोनों आयुक्त ने भी पिंक सफाई वैन को झंडी दिखा कर रवाना किया। इस कार्यक्रम में निगम के सभी अधिकारीयों और कर्मियों की सहभागिता रही।

Trending News