Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News–जिलाधिकारी यशपाल मीणा के द्वारा वैशाली समाहरणालय सभागार में आंतरिक संसाधन की समीक्षा बैठक की गई

जनवाद टाइम्स 26 February 2023
Bihar News--जिलाधिकारी यशपाल मीणा के द्वारा वैशाली समाहरणालय सभागार में आंतरिक संसाधन की समीक्षा बैठक की गई
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली/हाजीपुर। विभागवार राजस्व के लक्ष्य प्राप्ति की जानकारी प्राप्त की गई।और संबंधित सभी पदाधिकारियों को वित्तीय वर्ष के शेष बचे अवधि में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया गया।Bihar News--जिलाधिकारी यशपाल मीणा के द्वारा वैशाली समाहरणालय सभागार में आंतरिक संसाधन की समीक्षा बैठक की गई

बैठक में वाणिज्य कर विभाग के राज्य कर संयुक्त आयुक्त के द्वारा बताया गया कि निर्धारित वार्षिक लक्ष्य का अभी तक 101% राजस्व की उपलब्धि अर्जित की गई है जबकि वर्तमान माह के लिए यह उपलब्धि लक्ष्य का 108% रही है। राष्ट्रीय बचत पदाधिकारी ने बताया कि निर्धारित वार्षिक लक्ष्य फरवरी माह में ही प्राप्त कर लिया जाएगा। खनन, वन, मत्स्य और सहकारिता विभाग के पदाधिकारी के द्वारा मार्च माह में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का आश्वासन दिया गया। जिला अवर निबंधन पदाधिकारी ने बताया कि हाजीपुर निबंधन कार्यालय द्वारा अभी तक लक्ष्य का 75% राजस्व प्राप्त किया गया है जबकि महुआ, महनार एवं लालगंज रजिस्ट्री कार्यालय द्वारा लगभग 99% प्राप्त कर लिया गया है। जिलाधिकारी के द्वारा जिला के सभी पांचो हाजीपुर ,महुआ, महनार ,लालगंज एवं पातेपुर रजिस्ट्री ऑफिस में प्राइवेट आदमी नहीं रखने और डीड तैयार करने वाले लाइसेंस धारी कातिवों को पहचान पत्र निर्गत करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि बिना आईडी के कातिब नहीं रहेंगे। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी एवं डीसीएलआर को प्रत्येक माह रेण्डम जांच करने का निर्देश दिया गया।

Bihar News--जिलाधिकारी यशपाल मीणा के द्वारा वैशाली समाहरणालय सभागार में आंतरिक संसाधन की समीक्षा बैठक की गई
जिलाधिकारी के द्वारा बैठक में लोक शिकायत निवारण पदाधिकारियों के कार्यकलापों की समीक्षा की गई। जिला पीजीआरओ के द्वारा बताया गया कि फरवरी माह में अभी तक जिला कार्यालय में 147 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिसमें 70 का निष्पादन कर दिया गया है वही हाजीपुर अनुमंडल में 1234 के विरुद्ध 134, महुआ अनुमंडल में 800 के विरुद्ध के विरुद्ध 100 तथा महनार अनुमंडल में 519 आवेदनों के विरुद्ध 44 का निष्पादन किया है।जिलाधिकारी के पूछने पर बताया गया कि अधिकांश आवेदन अतिक्रमण एवं दाखिल खारिज से संबंधित रहते हैं। जिलाधिकारी के द्वारा आवेदनों का गुणवत्ता पूर्ण निष्पादन करने का निर्देश दिया गया

Post navigation

Previous: Prayagraj News : सैनिकों, पूर्व सैनिकों व वीर नारियों की समस्या समाधान हेतु जिला सैनिक बंधु की बैठक संगम सभागार में हुई संपन्न
Next: Etawah News: भारत विकास परिषद संस्कार शाखा ने कराया 21गरीब कन्याओं का विवाह

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.