Prayagraj News :जिला सैनिक बंधु की बैठक 25 फरवरी को

Prayagraj News : प्रतिभाशाली बच्चों को बढ़ावा देने के दृष्टिगत प्रत्येक स्कूल के प्रत्येक कक्षा में से प्रतिभाशाली छात्रों को चिन्हित कर उनपर विशेष ध्यान देने के निर्देश
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कैप्टन(नौसेनाद्धभारतेन्द्र सिंह कंवर (अ0प्रा0) ने अवगत कराया कि जिला सैनिक बन्धु की मासिक बैठक दिनांक 25.02.2023 को अपरान्हं 12.00 बजे संगम सभागार, कलेक्ट्रेट, प्रयागराज में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, प्रयागराज के तत्वाधान में आयोजित की जायेगी ।Prayagraj News :जिला सैनिक बंधु की बैठक 25 फरवरी को

यह बैठक उ0प्र0 शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में आहुत की जानी है जिसमें जिले के नामित पदाधिकारी एवं समस्त विकास खण्डों के भूतपूर्व सैनिक एवं उनके आश्रित अपनी-अपनी समस्यायें जिलाधिकारी महोदय के समक्ष रखते हैं । जिलाधिकारी महोदय द्वारा उन समस्याओं का निराकरण उसी समय या पत्राचार के माध्यम से किया जाता है । अतः जनपद के समस्त भूतपूर्व सैनिकों/विधवाओं एवं उनके आश्रितों से आग्रह किया जाता है कि उपर्युक्त आयोजन का अधिक से अधिक लाभ उठायें ।Prayagraj News :जिला सैनिक बंधु की बैठक 25 फरवरी को

Trending News