रिपोर्ट विजय कुमार
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा दिनांक 26.02.2023(रविवार) को मेवालाल अयोध्या प्रसाद इ0का0 सोरांव, प्रयागराज में प्रातः 10:00 बजे रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है । इस मेले में निजी क्षेत्र की कम्पनियां ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल्स एण्ड आयुर्वेदिक प्रा0लि0, जी0 4 एस0 सिक्योर साल्यूशन इण्डिया, पीपल ट्री आनलाइन एवं गोल्डेन फार्मर एग्रीकल्चर प्रा0लि0 एवं रेडेक्स इंटरप्राइज़ेज प्रा0लि0 आदि द्वारा विभिन्न पदों पर चयन की कार्यवाही की जायेगी ।
इस मेले में हाई-स्कूल/इण्टर/ स्नातक/आई0टी0आई0 उत्तीर्ण, आयु सीमा 18 से 45 वर्ष के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थी रिक्तियों से सम्बन्धित विस्तृत विवरण सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर प्राप्त कर सकते है। इस हेतु यात्रा भात्ता देय नहीं होगा ।