Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

लॉक डाउन के चलते दिल्ली से पैदल निकले अम्बाह के युवक की आगरा में मौत

जनवाद टाइम्स 28 March 2020
IMG_20200328_212835
Share News
       

संवाददाता रनवीर सिंह आगरा

पिनाहट लॉक डाउन में आवागमन का कोई साधन न होने के कारण अपने आप को अकेला और असहाय महसूस कर रहे अंबाह के युवक ने दिल्ली से अपने घर की ओर पैदल चलते रहने घबराहट और परेशानी होने के कारण आगरा पहुंचते-पहुंचते दम तोड़ दिया।
देश में यह पहली घटना है जिसमें पैदल पहुंचने की कोशिश में किसी युवक की जान गई हो। अंबाह

 

IMG 20200328 212835

 

तहसील के गांव बड़फरा निवासी रणवीर उर्फ गुड्डू पुत्र रामलाल सखवार उम्र 35 वर्ष दिल्ली में टिफिन की होम डिलीवरी करता था लेकिन अचानक लॉक डाउन होने से सभी काम ठप्प हो गए, काम बंद होने से स्वयं को अकेला महसूस कर रहे रणवीर ने घर पहुंचने के लिए बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन जाकर अंबाह वापसी का प्रयास किया लेकिन कोई भी साधन न मिलने पर वह हताश हो गया और अंततः पैदल ही घर पहुंचने का निर्णय लिया। 27 मार्च को दोपहर उसने दिल्ली से पैदल चलना शुरू किया। 28 मार्च की सुबह 5:30 बजे के लगभग अंबाह में रह रही उसकी बहन पिंकी के पास किसी राहगीर का फोन आया जिसमें सूचना दी कि उसका भाई गंभीर रूप से बीमार है अतः उसकी सहायता के लिए किसी को तत्काल भेजा जाए। सूचना पर पिंकी के पति प्रमोद सखवार ने तुरंत उस व्यक्ति से बात की उसने बताया कि रणबीर की स्थिति नाजुक है। प्रमोद सखवार स्थानीय एसडीएम विनोद सिंह के पास रणवीर को लेने के लिए अनुमति लेने गए। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आज शाम 5:00 बजे के करीब परिजनों द्वारा रणवीर का शव अम्बाह पैतृक गांव बड़फरा लाया गया जहाँ उसका अंतिम संस्कार किया गया मृतक के घर में पत्नी ममता,दो बेटियां गीता, आराध्या, और बेटा अंशु एवं माता हैं।

Post navigation

Previous: ग्राउन्ड रिपोर्ट के दौरान ,कई बातें निकल कर आ रही हैं सामने
Next: भारत में कोरोना वायरस के स्टेज-3 से लड़ने की तैयारी पूरी, 1000 के ऊपर हुए मरीज

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260620-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0003
  • Breaking News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026

Latest News

  • Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
  • लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ
  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.