Agra News: कल्याण करोति संस्था ने लगाया निःशुल्क नेत्र शिविर

Agra News: कल्याण करोति संस्था ने लगाया निःशुल्क नेत्र शिविर
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: मेक ए डिफरेंट सोसाइटी के तत्वाधान में कल्याणं करोति संस्था द्वारा संचालित श्री जी बाबा नेत्र चिकित्सा संस्थान मथुरा द्वारा सोमवार को जैतपुर के मुरली पैलेस मैरिज होम में निःशुल्क जाँच शिविर लगाया गया जिसमें 160 मरीजों का डॉ धनंजय वशिष्ठ व डाॅ अनुभव उपाध्याय की टीम द्वारा नेत्रों का परीक्षण किया गया। जांच शिविर में 45 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया।IMG 20230109 WA0090

मेड सोसायटी के सदस्य आशुतोष जैन ने बताया कि निःशुल्क नेत्र शिविर पिछले उन्नीस महीनों से लगतार हर महीने की 9 तारीख को लगता आ रहा है। इसमें चिन्हित किए जाने वाले मरीजों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन बिल्कुल मुफ्त होते है तथा बाकी आखों के रोगों का इलाज कम खर्चे पर किया जाता है।Agra News: कल्याण करोति संस्था ने लगाया निःशुल्क नेत्र शिविर

आयोजन में श्याम स्टील लिमिटेड कोलकता का विशेष सहयोग रहा। शिविर में चंदन सिंह, श्याम सुन्दर जादौन, जगदेव आर्य,भोले बस वाले एवं समस्त मेक ए डिफरेंट सोसाइटी टीम उपस्थित रही।

Trending News