Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News : जरूरतमंदों की सेवा करना मेरा पहला कर्तव्य  विमला देवी

जनवाद टाइम्स 6 January 2023
Bihar News: My first duty is to serve the needy Vimla Devi
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

पटना/जरुरत मंदो की मदद करने से बढ़ के और कुछ भी पुण्य का काम नहीं है और जब ये काम बिना स्वार्थ के हो तो इससे बेहतर मानवता का कोई और उदाहरण हो भी नहीं सकता । कुछ ऐसा ही देखने को मिला दानापुर के ‘नारी गुंजन’ केंद्र में जहां इनरव्हील क्लब ऑफ आम्रपाली के प्रेसिडेंट विमला सिन्हा व क्लब की अन्य मेंबर के द्वारा जरूरतमंदों के बीच में कंबल का वितरण किया गया । इतना ही नहीं इस केंद्र में बालिकाओं को प्रशिक्षित किया जाता है। जहां बालिकाओं के बीच में भी जूता मोजा , सेनेटरी नैपकिन , मफलर , व कॉपी पेन का वितरण इनरव्हील क्लब ऑफ आम्रपाली के द्वारा किया गया ।IMG 20230106 WA0081

आपको बताते चलें की लगभग 100 से ज्यादा लोगों के बीच में कंबल का वितरण व करीब डेढ़ सौ से ज्यादा बालिकाओं के बीच में जुते-मोजे इत्यादि का वितरण किया गया साथ ही यह प्रशिक्षण केंद्र पूरी तरह से अंधकार में डूबा हुआ था। इसी को देखते हुए सोलर लाइट का इंस्टॉलमेंट भी इस संस्था में कराया गया । ‘इनरव्हील क्लब आम्रपाली’ (फ्रेंडशिप एंड सर्विस) नामक एक क्लब है जो कि लगातार जनता की सेवा को लेकर बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है। वही क्लब के प्रेसिडेंट विमला की माने ” दूसरों को खुशी देना ही अपनी खुशी पाने का आधार है ” ऐसा उनका मानना है । अपने इसी सोच पर खरा उतरते हुए विमला सिन्हा ने विगत दिनों पटना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो व तीन के मध्य वाटर कूलर का इंस्टॉलमेंट कराया था। साथ ही उनके द्वारा लगातार स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी जगह-जगह कराया जा रहा है , और आगामी दिनों में भी उनके द्वारा कई जरूरतमंदों को लेकर योजनाएं चिन्हित है । इस मौके हमारे संवाददाता ने ”नारी गुंजन’ संस्था की संचालिका सुधा वर्गीज जी से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से विमला सिन्हा व क्लब की ओर से इस प्रकार का सहयोग मिलता है तो देख कर खुशी होती है अभी भी कुछ लोग हैं जो मदद के लिए आगे आते हैं ।Bihar News: My first duty is to serve the needy Vimla Devi

आपको बताते चलें कि सुधा वर्गीज जी अपने कार्य क्षेत्र में पद्मश्री से भी पुरस्कृत है । वहीं इस पूरे कार्यक्रम के दौरान क्लब के प्रेसीडेंट विमला सिन्हा के साथ विभा शर्मा एवं पूनम किशोर व इनरव्हील क्लब ऑफ आम्रपाली की डिस्ट्रिक्ट इ.एस.ओ डॉक्टर रागिनी रानी भी मौजूद रही।

Post navigation

Previous: Bihar. News मोदी सरकार मे कम दूरी की रेल यात्रा को समाप्त कर दिया गया है-वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता
Next: Bihar News स्टेट बैंक मलाही शाखा डकैती कांड का मास्टरमाइंड शातिर लुटेरा गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.