Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News : सहारा इंडिया समूह के द्वारा निवेशकों का भुगतान नहीं किए जाने को लेकर बेतिया में मुख्यमंत्री के समक्ष प्रर्दशन

जनवाद टाइम्स 6 January 2023
Bihar News : सहारा इंडिया समूह के द्वारा निवेशकों का भुगतान नहीं किए जाने को लेकर बेतिया में मुख्यमंत्री के समक्ष प्रर्दशन
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया 

पश्चिम चम्पारण के बाल्मिकीनगर से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समाधान यात्रा 4 जनवरी से शुरू हुआ है। जिसको लेकर 5 जनवरी को बेतिया समाहरणालय के सभागार में समीक्षा बैठक को आना सुनिश्चित था। जिसकी जानकारी होने के पश्चात सहारा इंडिया समूह के सहकारिता समितियों के परिपक्वता राशि जमाकर्ताओं का भुगतान कई वर्षों से लम्बित और जमाकर्ताओं के धन को हड़पने एवं न्यायालयों व बिनियामकों के आदेश का उल्लंघन करने को लेकर संयुक्त आॅल इंडिया जन आन्दोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के द्वारा मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले समाहरणालय के समीप अपने भुगतान की मांगों को लेकर प्रर्दशन किया। जिनके प्रर्दशन को लगतार पुलिस के अधिकारियों ने रोकने का भरपूर प्रयास किया परन्तु प्रर्दशनकारी अपनी मांगों को लेकर प्रर्दशन करना नहीं छोड़ा।IMG 20230105 WA0073

मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मोहित कुमार ने मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन में सहारा इंडिया समूह द्वारा निवेशकों का भुगतान और अभिकर्ताओं के आमने जीविकोपार्जन को लेकर ध्यान आकर्षित करते हुए लिखा है कि कई वर्षों से सहारा के द्वारा बिहार में बैंकिंग कार्य करके लगभग दो करोड़ निवेशकों का करोड़ों रूपया निवेश कराया गया। जिसके लिए लगभग दो लाख अभिकर्ताओं को भी जोड़ा गया था। सहारा समूह द्वारा अब निवेशकों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जबकि निवेशकों के भुगतान को लेकर सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय और उपभोक्ता फोरम ने देश भर में आदेश जारी कर रखा है। देश के सभी संवैधानिक संस्थाओं के द्वारा जारी आदेश का उल्लंघन कर उन सभी आदेशों का अपमान सहारा समूह के द्वारा अब तक किया जा रहा है। बिहार में कई थानों में सहारा के प्रमुख के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है परन्तु प्रशासनिक अधिकारी कार्यवाही करने से पीछे हैं। जिसको लेकर संयुक्त आॅल इंडिया जन आन्दोलन संघर्ष न्याय मोर्चा ने अपनी शिकायत कई बार बिहार के संयुक्त सचिव के समक्ष पहुंचाया। परन्तु अब तक सभी पहलुओं पर उदासीनता ही रहा है। साथ ही सहारा के बंद होने से 2 लाख अभिकर्ता बेरोजगार हो चुके हैं। ऐसे में निवेशक और अभिकर्ता अत्यंत ही मानसिक तनाव में हैं और परिणाम स्वरूप अप्रिय घटनाओं के शिकार हो रहे हैं।IMG 20230105 WA0074

अपने दिए ज्ञापन के साथ न्यायालयों के आदेशों की कुल 15 साक्ष्यों से संबंधित न्यायालय व सक्षम प्राधिकारों के आदेश के कागजातों का उल्लेख व संलग्न किया है। मोर्चा के अधिकारी अपने ज्ञापन को देने के लिए मुख्यमंत्री से मिलने के लिए समाहरणालय में खड़े दिखें।Bihar News : सहारा इंडिया समूह के द्वारा निवेशकों का भुगतान नहीं किए जाने को लेकर बेतिया में मुख्यमंत्री के समक्ष प्रर्दशन

उक्त प्रर्दशन में प्रदेश महासचिव बाल्मिकी प्रसाद मेहता, प्रदेश उपाध्यक्ष नवल कुमार चौरसिया, प्रदेश सचिव मणिभूषण, संयुक्त सचिव अजित कुमार, जयप्रकाश कुमार, सुनिल गुप्ता, संजय जयसवाल, मनोज साह, सुजित उपाध्याय, रीना देवी, पार्वती देवी, अमृता देवी, साधना देवी, बिपिन कुमार, राजा कुमार, सोनेलाल साह आदि दर्जनों जमाकर्ता मौजूद रहें।

Post navigation

Previous: Bihar. News बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाल्मीकि नगर से किया अपने समाधान यात्रा का आगाज
Next: Biha News : समाधान यात्रा पर पहुचे मुख्यमंत्री को सिकटा विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने पश्चिम चम्पारण की कुछ खास समस्याओं के समाधान के लिए मांग पत्र सौपी और अपनी बातों को रखा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.