Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar. News बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाल्मीकि नगर से किया अपने समाधान यात्रा का आगाज

जनवाद टाइम्स 6 January 2023
Bihar. News Bihar Chief Minister Nitish Kumar started his Samadhan Yatra from Balmiki Nagar
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 5 जनवरी को पश्चिम चंपारण के बाल्मीकिनगर (बगहा) संतपुर सोहरिया पंचायत के दरूआबारी गांव से अपनी समाधान यात्रा का आगाज किया जो पूरे प्रदेश में कई चरणों में चलेगा इस दौरान मुख्यमंत्री ने थरुहट क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के क्रम में समेकित फॉरवर्ड विकास अभिकरण अंतर्गत वर्कशेड का शिलान्यास किया उसके बाद सतत जीविकोपार्जन योजना अंतर्गत किट एवं मुख्यमंत्री सोलर स्ट्रीट लाइट का वितरण किया साथ नल जल,जल जीवन हरियाली योजना अंतर्गत पोखरा के सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण भी किया वहीं उन्होंने संतपुर सोहरिया पंचायत के दरुआबारी गांव से पारसनगर (नगर परिषद,बगहा ) कटाव स्थल का मुआयना किया।

IMG 20230105 WA0063

समाधान यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार वाल्मीकिनगर से सड़क मार्ग होते बगहा पहुँचे । इस दौरान मुख्यमंत्री ने शहर के पारस नगर में गण्डक नदी से हो रहे कटाव स्थलों का जायज़ा लिया । सीएम ने गण्डक के कटाव से हर हाल में बगहा शहर को बचाने पर गंभीरता दिखाई औऱ जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि गण्डक नदी तट पर ऊंचे बांध निर्माण किया जाए ताक़ि बाढ़ औऱ कटाव से निजात मिल सके । इस दौरान सीएम नीतीश के साथ जल संसाधन मंत्री संजय झा औऱ वित्त मंत्री विजय चौधरी के साथ ज़िले के प्रभारी मंत्री ललित यादव भी मौजूद रहे ।
बता दें कि विगत कुछ महिनों से गण्डक नदी बगहा शहर के पारस नगर समेत गांधीनगर व शास्त्रीनगर में कटाव कर रही है लिहाज़ा समाधान यात्रा पर निकले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गाइड बांध निर्माण कार्य करवाने का भरोसा दिलाया है ।

Bihar.  News Bihar Chief Minister Nitish Kumar started his Samadhan Yatra from Balmiki Nagar
उसके बाद अपने लावेलस्कर के साथ बेतिया के लिए प्रस्थान कर गए अपने समाधान यात्रा के कर्म में बेतिया पहुँचने के बाद मुख्यमंत्री ने समाहरणालय के सभा कक्ष में जीविका दीदियों के साथ एक बैठक की और उनको प्रोत्साहित किया उसके बाद जिले के तमाम पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा किया तथा कई आवश्यक निर्देश भी दिए

Post navigation

Previous: Etawah News: हाड कपाऊ शीतलहर के साथ दिखे सूर्यदेव फिर भी तापमान रहा तीन डिग्री
Next: Bihar News : सहारा इंडिया समूह के द्वारा निवेशकों का भुगतान नहीं किए जाने को लेकर बेतिया में मुख्यमंत्री के समक्ष प्रर्दशन

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 6.37.15 PM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 7.30.08 PM (1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान
  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.