Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :मा0 राज्यमंत्री ने पीडब्लूडी विभाग के द्वारा माघ मेला क्षेत्र में कराये गये कार्यों का किया निरीक्षण

जनवाद टाइम्स 5 January 2023
Prayagraj News :मा0 राज्यमंत्री ने पीडब्लूडी विभाग के द्वारा माघ मेला क्षेत्र में कराये गये कार्यों का किया निरीक्षण
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

मा0 राज्यमंत्री, लोक निर्माण विभाग उ0प्र0 श्री बृजेश सिंह जी बुधवार को माघ मेला क्षेत्र में विभाग के द्वारा कराये गये कार्यों का निरीक्षण किया तथा मेला क्षेत्र में पीडब्लूडी विभाग के अस्थायी कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। मा0 मंत्री जी ने मेला क्षेत्र में बनाये गये पीपा पुल, सड़क निर्माण के लिए बिछायी गयी चकर्ड प्लेटों का निरीक्षण करते हुए कहा कि पूरे मेला अवधि में चकर्ड प्लेट व्यवस्थित रूप से रहे, जिससे कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं वाहनों को किसी प्रकार की परेशानी न होने पायें। उन्होंने अधिकारियों को इसका लगातार अनुश्रवण करते रहने के लिए कहा है। मा0 मंत्री जी ने विभाग के शेष कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने मेला क्षेत्र में बनाये गये कार्यालय का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी रजिस्टर को भी देखा।IMG 20230105 WA0013

इसके उपरांत मा0 मंत्री जी ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेला के समस्त कार्यों को समय से पूरा करें। उन्होंने प्रयागराज में महाकुम्भ-2025 से पहले बनायी जाने वाली सड़कों के निर्माण से सम्बंधित प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सड़कों के निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण से सम्बंधित कार्यवाही को तेजी के साथ पूरा करते हुए सड़क निर्माण का जो समय निर्धारित किया गया है, उसके पूर्व ही कार्य को गुणवत्ता के साथ पूरा करायें। मा0 मंत्री जी ने जनपद में विभाग द्वारा कराये जा रहे सेतुओं के निर्माण की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि जिन सेतुओं के निर्माण में थोड़ा कार्य शेष रह गया है, उसको तेजी के साथ पूरा कराये। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से ग्रामीण सम्पर्क मार्गों के निर्माण की प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए निर्माण कार्यों की प्रगति धीमी पाये जाने पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों से लगातार कार्य की मानीटरिंग करते रहने के लिए कहा है। साथ ही जहां पर भी 50 प्रतिशत से कम काम हुआ है, उसकी विशेष निगरानी करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए है।Prayagraj News :मा0 राज्यमंत्री ने पीडब्लूडी विभाग के द्वारा माघ मेला क्षेत्र में कराये गये कार्यों का किया निरीक्षण

इस अवसर पर पीडब्लूडी एवं सेतु निगम के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayaagraj News :22 जनवरी को विशेष लोक अदालत व 11 फरवरी को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन
Next: Ambedkar Nagar News- नगर पंचायत-जहांगीरगंज में निर्माण व मरम्मत का कार्य तीव्र गति से जारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.