Prayaagraj News: आधारशिला वृद्धाश्रम में सिविल डिफेंस द्वारा नूतन वर्ष के अवसर पर समवासी जनों के स्वागत पर कार्यक्रम आयोजित

Prayaagraj News: आधारशिला वृद्धाश्रम में सिविल डिफेंस द्वारा नूतन वर्ष के अवसर पर समवासी जनों के स्वागत पर कार्यक्रम आयोजित
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

आधारशिला वृद्धाश्रम नैनी प्रयागराज मे सिविल डिफेंस प्रयागराज द्वारा नए वर्ष के उपलक्ष पर निवासरत समवासी जनों के स्वागत पर कार्यक्रम आयोजित किया गया ।IMG 20230102 WA0003

कार्यक्रम के अंतर्गत संबोधित करते हुए डिप्टी कंट्रोलर नरेंद्र वर्मा जी ने कहा की आप सब समाज के अभिन्न अंग हैं आपके सुखद जीवन यापन हेतु हम सब आपके साथ हैं किसी भी समस्या के निराकरण में हम सब सहभागी रहेंगे चीफ वार्डन अनिल कुमार जी द्वारा जानकारी देते हुए कहा गया कि आप समाज की धरोहर है आप ही के माध्यम से भारतीय संस्कृति आगामी पीढ़ी को परिवर्तित होती है आपके अनुभव समाज को सही दिशा प्रदान करने में मदद करते हैं।Prayaagraj News: आधारशिला वृद्धाश्रम में सिविल डिफेंस द्वारा नूतन वर्ष के अवसर पर समवासी जनों के स्वागत पर कार्यक्रम आयोजित

सिविल डिफेंस द्वारा सभी वृद्धजनों के मदद एवं आत्म रक्षार्थ हेतु सहयोग प्रदान करने के लिए आश्वस्त किया गया नए वर्ष के शुभ अवसर पर सभी वृद्धजनों को फल मिठाई एवं नमकीन आदि वितरित कर शुभकामनाएं प्रेषित की गई कार्यक्रम का संचालन योजना प्रभारी शीतला प्रसाद श्रीवास्तव द्वारा किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राकेश कुमार तिवारी सादिक हुसैन सुधीर कुमार रामकुमार अंशु श्रीवास्तव विमल गिरी आभा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Trending News