Etawah News: Late night fire broke out in the mosque under suspicious circumstances, the reason could not be clear
ब्यूरो संवाददाता
इटावा: इकदिल इलाके में मोहल्ला ठेर में बनी छोटी मस्जिद में आग लगने से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। जानकारी पर आनन फानन में लोग एकत्र हुये और आग पर काबू पाया गया। पुलिस अफसरों ने पहुंचकर छानबीन की। आग लगने का कारण पता नहीं लग पाया है।
इकदिल इलाके में मोहल्ला ठेर में बनी छोटी मस्जिद में अज्ञात कारणों के चलते देर रात आग लग गई। जब आग की लपटें मस्जिद से बाहर आने लगीं तब स्थानीय लोगों को जानकारी हुयी। बड़ी संख्या में लोग मस्जिद पहुंच गये और बाल्टियों व समर के पानी से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक फर्नीचर, एसी व अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग की सूचना पर बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समाज के लोग एकत्र हो गये। लोगों में आग को लेकर गुस्सा था।
आग का कारण स्पष्ट न होने से तरह तरह की चर्चायें होने लगीं। इसी दौरान सीओ सिटी अमित कुमार सिंह फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि आग लगी थी, जिसको बुझा दिया गया है। आग के कारणों का पता नहीं चल सका है, इसकी जांच की जा रही है।