Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News : बेतिया नगर निगम मेयर पद पर 75 फीसदी मत पाकर बिहार के नगर निकाय चुनाव में गरिमा ने बनाया कीर्तिमान

जनवाद टाइम्स 30 December 2022
Bihar News : बेतिया नगर निगम मेयर पद पर 75 फीसदी मत पाकर बिहार के नगर निकाय चुनाव में गरिमा ने बनाया कीर्तिमान
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नगर निगम के मेयर पद के चुनाव में करीब 75 फीसदी मत पाकर बेतिया की मेयर गरिमा देवी सिकारिया ने पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी की बहु (भतीजे की पत्नी) सुरभि घई को लगभग एकतरफा मुकाबले में शानदार तरीके से पराजित किया है। बेतिया नगर परिषद की सभापति के रूप में करीब साढ़े तीन साल तक पदासीन रहीं गरिमा देवी सिकारिया ने बेहतर काम करके लोकप्रियता की ऊंचाई पर पहुंचने के साथ ही उनके राजनीतिक विरोधियों ने षड्यंत्र कर के अनर्गल तरीके से अविश्वास लगवा कर बीते 28 दिसंबर 2022 को हटा दिया। हालांकि मामले की करीब एक साल तक सुनवाई करने के बाद उनके विरुद्ध अविश्वास के प्रस्ताव और उसकी प्रक्रिया को पटना हाई कोर्ट ने अवैधानिक करार दिया। लेकिन तब तक नगर निगम बनने के छह माह में चुनाव नहीं होने को लेकर नगर परिषद् का बोर्ड सरकार ने भंग कर दिया। अविश्वास के अब पूरे दो साल बाद हुए चुनाव के मतदान में गरिमा देवी सिकारिया के विरोधी चारों खाने चित हो गए हैं। चुनाव में रिकार्ड मतों से जीत हासिल करने पर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि रजनीतिक विरोधियों ने कुकृत्य पूर्वक उन्हें हाशिये पर कर दिया था। लेकिन पहले न्यायालय और फिर जनता जनार्दन के न्यायालय में भारी जीत मिली है।IMG 20221230 WA0071

उन्होंने कहा कि अपनी पूरी क्षमता से नगर निगम क्षेत्र के हरएक व्यक्ति, परिवार,बस्ती, मुहल्ला की सेवा समर्पित भाव से करूँगी। नगर परिषद की सभापति के रूप में हर साल 50 से 60 करोड़ की राशि हर साल खर्च करती रही हूं। नयी नगर निगम सरकार में आंतरिक और बाह्य वित्तीय संसाधनों का उपयोग कर उससे कम से कम चारगुना से भी अधिक राशि पूरे नगर निगम क्षेत्र के विकास खर्च का प्रयास होगा। विकास के साथ आर्थिक संसाधन भी बढ़ाये जाएंगे।Bihar News : बेतिया नगर निगम मेयर पद पर 75 फीसदी मत पाकर बिहार के नगर निकाय चुनाव में गरिमा ने बनाया कीर्तिमान

नगर निगम में शामिल आठों ग्राम पंचायत क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर शहरी संरचना के अनुरूप बुनियादी सुविधाओं का विकास किया जायेगा।

Post navigation

Previous: जी-20 देशों के प्रतिनिधि मण्डल के 09 व 10 फरवरी 2023 में दौरे की तैयारियों हेतु महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न 
Next: Bihar News : निवर्तमान सभापति गरिमा देवी सिकारिया की मेयर पद पर अप्रत्याशित जीत,उपमेयर बनीं गायत्री देवी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Bihar News: कृषि विज्ञान केंद्र हरिहरपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.