Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News पर्यटकों की सुविधा के लिए मार्गीय सुविधाओं को कराया जायेगा विकसित

जनवाद टाइम्स 27 December 2022
Bihar News पर्यटकों की सुविधा के लिए मार्गीय सुविधाओं को कराया जायेगा विकसित
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिले के चिन्हित पर्यटन परिपथों पर पर्यटकों की सुविधा हेतु मार्गीय सुविधा आदि के उन्नयन एवं मानकीकरण हेतु प्रोत्साहन योजना 2022 क्रियाशील है। इसके तहत चिन्हित पर्यटन परिपथों पर मार्गीय सुविधा को विकसित किया जाना है। इस हेतु इच्छुक व्यक्ति दिनांक-04.01.2023 तक आवेदन समर्पित कर सकते हैं।Bihar News पर्यटकों की सुविधा के लिए मार्गीय सुविधाओं को कराया जायेगा विकसित

मार्गीय सुविधा को विकसित करने हेतु आवेदन प्राप्त करने, व्यापक प्रचार-प्रसार करने, तथा योजनान्तर्गत प्राप्त आवेदन के भूमि सत्यापन की अद्यतन स्थिति की समीक्षा आज प्रभारी जिलाधिकारी, अनिल कुमार द्वारा की गयी। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, वरीय उप समाहर्ता, रवि प्रकाश, सुश्री सुभाषिणी प्रसाद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रभारी जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि उक्त योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित किया जाय। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर इसे प्रसारित कराया जाय ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसमें अभिरूचि लेते हुए मार्गीय सुविधा को विकसित कराने में अपना योगदान दे सकें।

समीक्षा के क्रम में वरीय उप समाहर्ता द्वारा बताया गया कि प्रीमियम मार्गीय सुविधा हेतु 1.5 एकड़ भूमि तथा 15000 वर्गफुट अनिवार्य निर्मित क्षेत्र की आवश्यकता है। सरकार द्वारा इस हेतु 50 लाख रूपये या स्वीकृत राशि का अधिकतम प्रतिशत अनुदान देने का प्रावधान है। स्टैंडर्ड मार्गीय सुविधा हेतु 1 एकड़ भूमि, 10000 वर्गफुट अनिवार्य निर्मित क्षेत्र की आवश्यकता है। सरकार द्वारा इस हेतु 35 लाख रूपये या स्वीकृत राशि का अधिकतम 50 प्रतिशत अनुदान देने का प्रावधान है। बेसिक मार्गीय सुविधा के लिए 7500 वर्गफुट भूमि तथा 2800 वर्गफुट अनिवार्य निर्मित क्षेत्र की आवश्यकता है। सरकार द्वारा इस हेतु 10 लाख रूपये या स्वीकृत राशि का अधिकतम 50 प्रतिशत अनुदान देने का प्रावधान है। इसी तरह मौजूदा (ढ़ाबों, फूड जॉंइंटस और पेट्रोल पम्पों) का उन्नयन और नवीनीकरण हेतु 0.5 एकड़ भूमि की आवश्यकता है। सरकार द्वारा इस हेतु 20 लाख रूपये या स्वीकृत राशि का अधिकतम 50 प्रतिशत अनुदान देने का प्रावधान है। आवेदनकर्ता चयनित मार्गों के अनुसार उपरोक्त में से किसी भी एक मॉडल के लिए आवेदन कर सकते हैं।Bihar News पर्यटकों की सुविधा के लिए मार्गीय सुविधाओं को कराया जायेगा विकसित

उन्होंने बताया कि चिन्हित पर्यटन परिपथों पर मार्गीय सुविधा विकसित करने के लिए आवेदन आमंत्रण की अवधि 07 दिसंबर से बढ़ाकर 04 जनवरी 2023 कर दी गयी है। अधिक जानकारी के लिए www.tourism.bihar.gov.in पर विजिट किया जा सकता है। आवेदक विभागीय वेबसाइट www.tourism.bihar.gov.in के What’s New Tab से आवेदन पत्र एवं अन्य दस्तावेज डाउनलोड कर लें। उसके बाद आवेदन शुल्क के रूप में निदेशक, पर्यटक निदेशालय, पटना, बिहार के नाम से 5000.00 (पांच हजार) रूपये का डिमांड ड्राफ्ट बनवाएं। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन तथा चेकलिस्ट के अनुसार दस्तावेज संलग्न कर निर्धारित तिथि तक सचिव, पर्यटन विभाग को आवेदन समर्पित करें।

Post navigation

Previous: Bihar News विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी : प्रभारी जिलाधिकारी
Next: Bihar News :  पिछले 30 साल से बिहार में नागनाथ और सांपनाथ की सरकार चल रही है: प्रशांत किशोर

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 6.37.15 PM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 7.30.08 PM (1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान
  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.