Bihar. News नगर निगम चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन को लेकर स्वयंसेवी संस्था मानवाधिकार कार्यकर्ता अजय कुमार ने की शिकायत

Bihar. News नगर निगम चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन को लेकर स्वयंसेवी संस्था मानवाधिकार कार्यकर्ता अजय कुमार ने की शिकायत
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बिहार में नगर निकाय चुनाव 2022 के अंतर्गत दूसरे चरण का चुनाव 28 दिसम्बर को होनी है। जिसके लिए प्रत्याशी डोर टू डोर, प्रचार गाड़ियों, सोशल मीडिया और रैलियों के माध्यम से प्रचार प्रसार कर हर मुमकिन तरीकों से मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने के प्रयास में जुट गए हैं। ऐसे में चुनाव आयोग के द्वारा निर्धारित आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने से भी पीछे नहीं है।Bihar. News नगर निगम चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन को लेकर स्वयंसेवी संस्था मानवाधिकार कार्यकर्ता अजय कुमार ने की शिकायत

ऐसे ही एक मामले को लेकर मानवाधिकार कार्यकर्ता अजय कुमार ने उप मुख्य पार्षद प्रत्याशी गायत्री देवी और उनके पुत्र रमण गुप्ता की शिकायत चुनाव आयुक्त, बिहार, जिलाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, बेतिया और उप विकास आयुक्त, पश्चिम चम्पारण को की है। अजय कुमार ने अपने शिकायत के संबंध में बताया कि एंबुलेंस पर हिन्दू संगठन का बैनर लगाकर उप मुख्य पार्षद प्रत्याशी गायत्री देवी का प्रचार किया जा रहा है। वहीं 25 दिसम्बर को सुबह 10 बजे बजरंग दल के रमण गुप्ता भगवा रैली का आयोजन कर हिन्दू मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए कालीबाग मंदिर परिसर में आने का निमंत्रण दे रहे हैं। ऐसे में नगर निकाय चुनाव में लगे आदर्श आचार संहिता का घोर उल्लंघन है क्योंकि बजरंग दल के रमण गुप्ता की मां गायत्री देवी उप मुख्य पार्षद की प्रत्याशी हैं। जो संगठन के माध्यम से मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं।Bihar. News नगर निगम चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन को लेकर स्वयंसेवी संस्था मानवाधिकार कार्यकर्ता अजय कुमार ने की शिकायत

You may have missed