Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

पूरे देश मे 21 दिन का लॉकडाउन, पीएम बोले 21 दिन नहीं संभले तो 21 साल पिछड़ जाएगा देश

जनवाद टाइम्स 24 March 2020
IMG_20200324_213919
Share News
       

संवाददाता मनोज कुमार राजौरिया : वरिष्ठ पत्रकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे भारत में लॉकडाउन का ऐलान किया है. पीएम मोदी ने कहा कि 21 दिन नहीं संभले तो देश 21 साल पीछे चला जाएगा। भारत में 21 दिनों का लॉकडाउन

IMG 20200324 213919

◆घरों से निकलने पर रहेगी पाबंदी
कोरोना वायरस के कारण देश में हाहाकार मचा हुआ है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे भारत में लॉकडाउन का ऐलान किया है. पीएम मोदी ने देश में 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया है. इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि 21 दिन नहीं संभले तो देश 21 साल पीछे चला जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज रात 12 बजे से पूरे देश में लॉकडाउन होने जा रहा है. पीएम ने कहा कि ये लॉकडाउन आपको बचाने के लिए, आपके परिवार को बचाने के लिए लागू किया जा रहा है. इस दौरान घरों से निकलने पर पूरी पाबंदी लगाई जा रही है. पीएम ने कहा कि 21 दिन नहीं संभले तो कई परिवार तबाह हो जाएंगे।
◆ आर्थिक कीमत देश को उठानी पड़ेगी
पीएम मोदी ने कहा कि निश्चित तौर पर इस लॉकडाउन की एक आर्थिक कीमत देश को उठानी पड़ेगी, लेकिन एक-एक भारतीय के जीवन को बचाना इस समय मेरी, भारत सरकार की, देश की हर राज्य सरकार की, हर स्थानीय निकाय की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
◆पीएम मोदी ने कहा, ‘आने वाले 21 दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं.
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो, कोरोना वायरस की संक्रमण साईकिल तोड़ने के लिए कम से कम 21 दिन का समय बहुत अहम है. हिंदुस्तान को बचाने के लिए, हिंदुस्तान के हर नागरिक को बचाने के लिए आज रात 12 बजे से, घरों से बाहर निकलने पर, पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है।
◆कोरोना राहत राशि
पीएम मोदी ने कोरोना की राहत के लिए 15000 करोड़ की राशि आवंटित की है।
◆भारत में कोरोना के कितने मामले?
बता दें कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. अब तक देश में कोरोना वायरस से संक्रमित 550 से ज्यादा मरीज सामने आ चुके हैं. वहीं कोरोना वायरस के कारण भारत में 10 मरीजों की जान भी जा चुकी है।

Post navigation

Previous: कोरोना वैश्विक आपदा में दलगत राजनीति दरकिनार, राजनेताओं ने खोला खजाना, दी राहत राशि
Next: जनपद प्रतापगढ़ महिला आजीविका समूहों द्वारा निर्मित मास्क और सेनेटाइजर का सीडीओ ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया वितरण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.