Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

कोरोना वैश्विक आपदा में दलगत राजनीति दरकिनार, राजनेताओं ने खोला खजाना, दी राहत राशि

जनवाद टाइम्स 24 March 2020
IMG-20200324-WA0124
Share News
       

संपादकीय लेखन :  मनोज कुमार राजोरिया

चीन से निकलकर विश्व भर में कहर बने कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। कोरोना वायरस के इस कहर यानी स्टेज टू से थ्री तक बढऩे को रोकने के लिए सभी ने कमर कस ली है। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के खिलाफ संघर्ष में सभी दल के नेता एकजुट हो गए हैं। दलगत राजनीति से ऊपर उठते हुए सभी ने अपनी-अपनी सांसद तथा विधायक निधि का कोष कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए खोल दिया है।

IMG 20200324 WA0124

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम तथा विधान परिषद सदस्य केशव प्रसाद मौर्य ने अपना एक माह का वेतन तथा एक करोड़ रुपया कोरोना महामारी से निपटने के लिए देने का एलान किया। प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने भी एक करोड़ रुपया देने की घोषणा की है।
अम्बेडकरनगर से बहुजन समाज पार्टी के सांसद रितेश पाण्डेय तथा मुजफफरनगर से भाजपा सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने अपनी निधि से 50-50 लाख रुपया कोरोना वायरस के बचाव की खातिर प्रदान किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा मैनपुरी से समाजवादी पार्टी के सांसद मुलायम सिंह यादव, मोहनलालगंज के भाजपा सांसद कौशल किशोर तथा अपना दल से मिर्जापुर से सांसद अनुप्रिया पटेल ने 25-25 लाख रुपया सांसद निधि से प्रदान करने की घोषणा की है।

योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री तथा मुजफफरनगर से विधायक कपिलदेव अग्रवाल, बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी तथा सपा से विधान परिषद सदस्य वासुदेव यादव ने 25-25 लाख रुपया प्रदान करने की घोषणा की है। कैबिनेट मंत्री देवरिया के पथरदेवा से विधायक सूर्य प्रताप शाही और फर्रुखाबाद से भाजपा के विधायक मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी ने ने 20 -20 लाख रुपया प्रदान करने की घोषणा की है।
पीलीभीत के विधायक संजय गंगवार ने 10 लाख रुपए तथा एक माह का वेतन दिया। बदायूं के विधायक महेश गुप्ता की विधायक निधि से एक लाख रुपया की राशि कोरोना आपदा राहत के लिए मुख्यमंत्री कोष में भेजी गई है। कौशांबी के चायल ने चायल से भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने अपनी निधि से दस लाख रुपये जिलाधिकारी को दिया। कांग्रेस से विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह तथा इटावा भरथना की विधायक सावित्री कठेरिया ने अपनी विधायक निधि से 10 लाख रुपया मास्क और सेनेटाइजर खरीदने के लिए दिया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा जौनपुर के मल्हनी से समाजवादी पार्टी के विधायक मल्हनी पारसनाथ यादव ने अपनी विधायक निधि से 15 लाख रुपया दिया है। मुजफफरनगर के पुरकाजी से भाजपा विधायक प्रमोद उटवाल वाल्मिकी ने 25 लाख रुपया प्रदान किया है। मुजफफरनगर के खतौली से विधायक विक्रम सैनी ने अपनी विधायक निधि से 25 लाख रुपए और एक माह का वेतन करोना वायरस को रोकथाम के लिए देने की घोषणा की है।

गाजीपुर के जंगीपुर विधायक वीरेंद्र यादव ने विधानसभा क्षेत्र जंगीपुर एवं गाजीपुर में कोरोना की रोक थाम के लिए सेनेटाइजर मास्क एवं अन्य जरूरी सामान मंगाने के लिए जिला अधिकारी कोष में दस लाख रुपया दिया है।प्रतापगढ़ के सांसद संगम लाल गुप्ता ने मास्क, सेनेटाइजर, दवाओं और अन्य चिकित्सकीय संसाधनों के लिए सांसद निधि से 15 लाख रुपया दिया है। प्रतापगढ़ के रानीगंज से भाजपा विधायक धीरज ओझा ने विधायक निधि से दस लाख रुपये अवमुक्त किया है।

Post navigation

Previous: दिल्ली में धारा 144 के चलते शाहीन बाग प्रदर्शन खत्म
Next: पूरे देश मे 21 दिन का लॉकडाउन, पीएम बोले 21 दिन नहीं संभले तो 21 साल पिछड़ जाएगा देश

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260719-WA0020
  • Breaking News

Bihar News: एआईएसएफ ने राजापाकर में मशाल जुलूस निकालकर शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक के मुद्दे पर किया प्रदर्शन

जनवाद टाइम्स 19 July 2026
IMG-20260719-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली के 16 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का वर्चुअल लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का नया अध्याय शुरू

जनवाद टाइम्स 19 July 2026
IMG-20260401-WA0013(6)
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: जमीन विवाद में दोनों पक्षों ने बराटी थाने में दर्ज कराई शिकायत, एक-दूसरे पर लगाए मारपीट और धमकी के आरोप

जनवाद टाइम्स 19 July 2026
IMG-20260719-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का उद्घाटन, आधुनिक शिक्षा व्यवस्था पर दिया गया जोर

जनवाद टाइम्स 19 July 2026

Latest News

  • Bihar News: एआईएसएफ ने राजापाकर में मशाल जुलूस निकालकर शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक के मुद्दे पर किया प्रदर्शन
  • Bihar News: वैशाली के 16 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का वर्चुअल लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का नया अध्याय शुरू
  • Bihar News: जमीन विवाद में दोनों पक्षों ने बराटी थाने में दर्ज कराई शिकायत, एक-दूसरे पर लगाए मारपीट और धमकी के आरोप
  • Bihar News: राजापाकर में सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का उद्घाटन, आधुनिक शिक्षा व्यवस्था पर दिया गया जोर
  • Bihar News: ‘उत्तम शिक्षा और श्रेष्ठ संस्कार से ही बनेंगे आदर्श नागरिक’ – महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.