Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

कचहरी कार्यालय में बनाया गया कोरोना हेल्प सेंटर

जनवाद टाइम्स 23 March 2020
IMG-20200323-WA0222
Share News
       

संवाददाता मनोज कुमार राजौरिया इटावा : कोरोना को लेकर प्रशासन लगातार सतर्कता बढ़ाता जा रहा है। कचहरी में सोमवार को कोरोना हेल्प सेंटर भी खोल दिया गया। सेंटर के मोबाइल नंबरों और वाट्सएप पर मैसेज कर बाहर से आने वाले किसी भी व्यक्ति की जानकारी दी जा सकती है।

IMG 20200323 WA0222

जिलाधिकारी ने बताया कि सेंटर में डॉक्टर भी रहेंगे। इन डॉक्टरों से फोन पर खांसी, बुखार और जुकाम आदि होने पर सुझाव भी लिए जा सकते हैं। हेल्पसेंटर 24 घंटे कार्यरत रहेगा।

इसके अलावा विदेश और अन्य शहरों से आए लोगों की पहचान करने के लिए ग्राम प्रधान, लेखपाल, ग्राम पंचायत अधिकारियों, थानाध्यक्ष, चौकीदारों, एएनएम और आशा को लगाया गया है। नगरीय क्षेत्रों में निकाय अध्यक्ष, ईओ, सभासद और कर्मचारी ये जिम्मेदारी संभालेंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि 10 मार्च के बाद विदेश से आए लोगों की जांच बहुत ही जरूरी है। ऐसे लोगों की तुरंत हेल्पसेंटर में सूचना दें। बाहर से आए व्यक्ति और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों का आइसोलेट होना बहुत जरूरी है। अगर उसमें कोरोना के लक्षण नहीं भी मिलते हैं तो वह 14 दिन तक उनके ही घर में आइसोलेट रखा जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि आईसीएमआर ने कोरोना संदिग्धों की जांच के लिए नए निर्देश जारी किए हैं। कोरोना संदिग्ध लोगों को14 दिन तक आईसोलेट करके रखना बहुत जरूरी है।

इनकी जांच होंगी जरूरी :
1. 10 मार्च के बाद विदेश से लौटे लोग, जिनको खांसी, बुखार व सांस लेने में दिक्कत हो।
2. कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए वे लोग जिनको खांसी, बुखार व सांस लेने में दिक्कत हो।
3. वे सभी व्यक्ति जो अस्पताल में भर्ती हों और उनको सांस लेने में तकलीफ हो।
4. वे सभी स्वास्थ्यकर्मी जिनको खांसी, बुखार व सांस लेने में दिक्कत हो।
5. वे सभी व्यक्ति को कोरोना संदिग्ध के नजदीक रहे हों।

Post navigation

Previous: ससुरालियों से तंग आकर विवाहिता ने मायके में लगा ली फांसी
Next: जिला अस्पताल की ओपीडी के समय में किया गया बदलाव

 

राशिफल

News Archive

IMG_20260430_161524
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में शुरू हुई एडवांस्ड पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी व CTVS ओपीडी, अब दिल के मरीजों को मिलेगा एक्सपर्ट इलाज पास में

जनवाद टाइम्स 30 April 2026
IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा में शुरू हुई एडवांस्ड पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी व CTVS ओपीडी, अब दिल के मरीजों को मिलेगा एक्सपर्ट इलाज पास में
  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.