ससुरालियों से तंग आकर विवाहिता ने मायके में लगा ली फांसी

IMG_20200323_232801
Share News

संवाददाता दिलीप कुमार : जसवंतनगर (इटावा) ससुराल वालों से तंग एक विवाहिता ने सोमवार तड़के मायके में स्टाल का फंदा बनाकर गला कसकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि रविवार रात को मोबाइल पर पति से कहासुनी होने के बाद उसने यह कदम उठा है। विवाहिता तीन महीनों से मायके में रह रही थी।

IMG 20200323 232801

थाना क्षेत्र के तहत तमैरी गांव निवासी विनोदकुमार जाटव की पुत्री खुशबू (23) की शादी 12 मई 2018 को फिरोजाबाद जिले के मक्खनपुर गांव निवासी राहुल कुमार के साथ हुई थी। पति व ससुरालीजनों से अनबन के चलते खुशबू करीब तीन महीनों से मायके में रह रही थी। रविवार रात परिवार के लोग कमरों में सो रहे थे। खुशबू ने सोमवार तड़के बरामदे के कुंडे में स्टाल के जरिये फंदा बनाकर गला कस लिया। सुबह करीब पांच बजे खुशबू का भाई शनी प्रताप सिंह उठा। उसने बहन को फंदे पर लटके देखा तो उसे नीचे उतारा। उसकी सांसें चलते देख परिजन डाक्टर के पास ले जा रहे थे। तभी खुशबू ने दम तोड़ दिया। शनी ने बताया कि बहन की सांस चल रही थी। इसका मतलब उसके उठने से कुछ देर पहले ही उसने फांसी लगाई होगी। लेकिन बहन को बचाया नहीं जा सका। शादी के बाद से पति व ससुराल के लोग उसे परेशान करने लगे थे। बहन घरवालों को इसकी जानकारी देती थी। दिसंबर के महीने में जब ज्यादा क्लेश हुआ तो वह उसे अपने घर ले आया था। तभी वह वह मायके में रह रही थी।
शनी ने बताया कि बहन गर्भवती थी। रविवार रात को ही खुशबू ने फोन पर अपने पति से बात की थी। तभी कुछ कहासुनी हुई। इसी वजह से उसने फांसी लगा ली।
घटना की सूचना थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। सीओ जसवंतनगर उत्तम सिंह व तहसीलदार रामानुज भी घटनास्थल पर गए। अधिकारियों ने घरवालों से घटना की मालूमात की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सनी ने बताया कि खुशबू भाई बहनों में सबसे बड़ी थी। मां मंजूदेवी ट्यूमर से पीड़ित है। पारिवारिक स्थिति ठीक नहीं है।

Trending News