जिला अस्पताल(मोतीझील) के पास से हटवाया गया अतिक्रमण

IMG_20200319_144818
Share News

संवाददाता मनोज कुमार राजौरिया इटावा :  नगर पालिका ने जिला अस्पताल के गेट के पास से अतिक्रमण हटवाया। साथ ही दुकानदारों को अस्पताल के पास दोबारा से अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी।

IMG 20200319 144749

पालिका के राजस्व अधिकारी सुशांत यादव के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम सिविल लाइन थाना के एसआई सुबोध कुमार और पुलिस बल के साथ जिला अस्पताल के गेट पर जेसीबी के साथ पहुंची। राजस्व अधिकारी सुशांत यादव ने बताया करीब 10 दुकानों को हटाया गया है जो जिला अस्पताल के गेट के पास अतिक्रमण किए हुए थीं। इस वजह से आए दिन अस्पताल के गेट पर जाम लगता था। जाम की एक वजह आटो की बेतरतीब पार्किंग है। जाम की वजह से अस्पताल से आने वाली एंबुलेंस आसानी से नहीं निकल पाती थीं।

IMG 20200319 144818

मंगलवार को जिलाधिकारी के जिला अस्पताल आने के बाद उनके निर्देश पर यह कार्यवाही की गई है। बताया अस्पताल के आसपास दोबारा से अतिक्रमण न लगे इसके लिए सुबोध कुमार को निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया दुकानदारों पर जुर्माना नहीं लगाया गया बल्कि उन्हें दोबारा दुकानें न लगाने की चेतावनी दी है।

Trending News