मेरठ न्यूज: एमआईटी द्वार नारी शक्ति सम्मान समारोह आयोजित।

Meerut News: Nari Shakti Samman ceremony organized by MIT.

Meerut News: Nari Shakti Samman ceremony organized by MIT.

Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

भारत देश में नारी को लेकर बहुत से विशेष कार्य शुरू कर दिए गए हैं। जिससे नारी के उत्थान में बहुत सहयोग मिलेगा। और नारी शक्ति को मजबूती मिलेगी। आज के दौर में नारी को सशक्त बनाने हेतु विभिन्न प्रकार के कार्यो में स्थान दिया जाने लगा है। जैसे खेल कूद, समाज सेवा, शिक्षा आदि क्षेत्रों में विशेष महत्व दिया जाने लगा है। जिस कारण समाज में महिलाओं को विशेष स्थान और मान सम्मान प्राप्त होने लगा है। इसी श्रृंखला में आज मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के द्वारा नारी शक्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मेरठ शहर की शिक्षिका डॉक्टर सोनिया गुप्ता को शिक्षा एवम वैदिक गणित में उत्कृष्ट योगदान के लिए नारी शक्ति 2022 से सम्मानित किया गया। डॉक्टर सोनिया गुप्ता की शुरू से गणित में विशेष रुचि रही। इन्होंने गणित विषय में हमेशा विशेष स्थान प्राप्त किया। अपनी शिक्षा से प्राप्त ज्ञान को और अनुभव को बच्चो के बीच लाकर उनके भविष्य को उज्जवल बनाने हेतु शिक्षिका बनने का निर्णय लिया। शिक्षिका डॉक्टर सोनिया गुप्ता वर्तमान में मेरठ शहर के इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में कार्यरत हैं। और बच्चो के उज्जवल भविष्य बनाने में सहयोग कर रही है।

Trending News