Bihar news सोने की सात लाख रुपये की आभूषण की ठगी

Bihar news सोने की सात लाख रुपये की आभूषण की ठगी
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बगहा पुलिस जिला के बगहा एसपी कार्यालय के ठीक सामने एक सोने चांदी के दुकान से दो ठगों ने लगभग 7 लाख रुपए की जेवर दुकानदार से ठगी कर लिया । ठग पुलिस वर्दी में थे। जिस बाइक से ठग आए थे उसपर पुलिस लोगो लगी थी । घटना सोमवार की शाम करीब चार बजे की बतायी जाती है।

 

Bihar news सोने की सात लाख रुपये की आभूषण की ठगी

बगहा एसपी ऑफीस के ठीक सामने शालिनी ज्वेलर्स में करीब चार बजे एक बाइक पर सवार दो लोग ज्वेलरी खरीदने आये। इनमें एक पुलिस की वर्दी में था। दूकानदार से गहने खरीदने की बात कर गहने देखने लगे। इस दौरान वर्दीधारी के द्वारा दूकानदार से गहने लेकर थाना चलने की बात कही गई। ऐसे में दूकानदार शेषनाथ सोनी व दिलिप कुमार सोनी घबरा गये और दूकान के गहनों को समेट एक बक्से में रख थाना जाने की तैयारी में जूट गये। जिसका फायदा उठाते हुए दोनो अपराधियों ने गहने से भरे बक्से को लेकर फरार हो गये। दूकानदार शेषनाथ सोनी व दिलिप सोनी के द्वारा इसकी सूचना स्थानीय पठखौली ओपी को दी गई। दूकानदार शेषनाथ सोनी ने बताया कि बक्से में करीब डेढ सौ ग्राम सोने के अभूषण था जिसकी किमत लगभग सात लाख है।

 

Bihar news सोने की सात लाख रुपये की आभूषण की ठगी

उन्होने बताया कि बक्से में एक सोने की चेन,कान की बाली, मंगलसूत्र आदि सोने के आभूषण थे। दूकानदार की सूचना पर पटखौली ओपी प्रभारी लालबाबु प्रसाद व पुलिस इस्पेक्टर अनिल कुमार सिन्हा घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल किया। वही इस घटना की सूचना पर एसपी किरण जावध व एसडीपीओ कैलास प्रसाद भी घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल किया।लेकिन समाचार लिखे जाने तक ठगों की पहचान नहीं की जा सकी थी

Trending News