मेरठ न्यूज: शुभ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा महिलाओं को मिला सम्मान।

Meerut News: Women got respect by Shubh Social Welfare Association.

Meerut News: Women got respect by Shubh Social Welfare Association.

Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

देश दुनिया में महिलाओं को लेकर बहुत से विशेष कार्य शुरू कर दिए गए हैं। जिससे महिलाओं के उत्थान में बहुत सहयोग मिलेगा। और महिलाओं की शक्ति को मजबूती मिलेगी। आज के दौर में महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु विभिन्न प्रकार के कार्यो में स्थान एवम सम्मान दिया जाने लगा है। जैसे क्रीड़ा, समाज सेवा, शिक्षा आदि क्षेत्रों में विशेष महत्व दिया जाने लगा है। जिस कारण समाज में महिलाओं को विशेष स्थान और मान सम्मान प्राप्त होने लगा है। जिस कारण महिलाएं आज कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहती है। इसी श्रृंखला में आज मेरठ में शुभ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा नारी शक्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मेरठ शहर की शिक्षिका डॉक्टर ममता सिंह जी को शिक्षा एवम अर्थशास्त्र के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए नारी शक्ति 2022 से सम्मानित किया गया। डॉक्टर ममता सिंह जी की शुरू से अर्थशास्त्र में विशेष रुचि रही। इन्होंने अर्थशास्त्र विषय में हमेशा विशेष स्थान प्राप्त किया। अपनी शिक्षा से प्राप्त ज्ञान को और अनुभव को बच्चो के बीच लाकर उनके भविष्य को उज्जवल बनाने हेतु शिक्षिका गरीब बच्चो को मुफ्त शिक्षा देने का कार्य भी करती है। इसी श्रृंखला में इन्होंने कुछ बच्चो को गोद लिया हुआ है।ओर उन बच्चो को उच्च शिक्षा प्रदान कर रही है। शिक्षिका डॉक्टर ममता सिंह वर्तमान में मेरठ शहर के पीजी कॉलेज में कार्यरत हैं। और बच्चो के उज्जवल भविष्य बनाने में सहयोग कर रही है।

Trending News