मेरठ न्यूज: कोविड -19 तथा भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए वर्कशॉप का आयोजित

Meerut News: Workshop organized for Kovid-19 and Indian economy

Meerut News: Workshop organized for Kovid-19 and Indian economy

Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में कोविड -19 तथा भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर जनता को जागरूक करने हेतु छात्राओं व कॉलेज के द्वारा वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य जनता को कोविड व भारतीय अर्थशास्त्र के प्रति जागरूक करना था। आज मेरठ शहर के इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज मेरठ में 24 फरवरी गुरुवार को अर्थशास्त्र विभाग द्वारा चार्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “कोविड -19 तथा भारतीय अर्थव्यवस्था रहा।” प्रतियोगिता में एम.ए. की 22 छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं द्वारा विभिन्न विषयों जैसे- डिजिटल इंडिया, ई बैंकिंग, जीएसटी, कोविड-19 का अर्थव्यवस्था पर प्रभाव, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, ई-कॉमर्स, महिला सशक्तिकरण, गरीबी, बेरोजगारी, आदि पर चार्ट प्रस्तुत किए गए।
इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान भी प्राप्त किया। प्रथम श्रेणी में सना परवीन, द्वितीय श्रेणी नज़मीन व तृतीय श्रेणी में इर्तिका, आयशा अनीस ने अपना स्थान प्राप्त किया। विभागाध्यक्ष डॉ ममता सिंह ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्या डॉ अनीता राठी ने कार्यक्रम की प्रशंसा की तथा छात्राओं को ऐसे कार्यक्रम में प्रतिभाग करते रहने के लिए प्रेरित किया। निर्णायक मंडल में डॉ सोनिया गुप्ता, डॉ अंजू गुप्ता आदि रही। कार्यक्रम में डॉ कविता गर्ग, शाहीन फातिमा, शगुफ्ता, तबस्सुम आदि का सहयोग रहा।

Trending News