Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

अम्बेडकर नगर न्यूज : भाजपा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का विद्यालय परिसर मे उतरा उड़न खटोला से हुआ 

जनवाद टाइम्स 25 February 2022
IMG-20220225-WA0020
Share News
       

संवाददाता अम्बेडकर नगर

अंबेडकरनगर जिले के तहसील आलापुर क्षेत्र मे भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि योगी जी ने उत्तर प्रदेश को माफिया राज से मुक्त किया। कानून का राज कायम किया। गुंडाराज चलाने वालों को सत्ता नसीब नहीं होगी। यूपी में आएंगे फिर योगी ही।
केंद्रीय मंत्री श्री ठाकुर आलापुर विधानसभा क्षेत्र के जयराम जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में उतरा उड़न खटोला हुआ आगमन पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत रामनगर भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक त्रिवेणी राम के पक्ष में एक विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा ही गरीबों की सच्ची हितैषी है। प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब बहनों की रसोई को धुआं मुक्त करते हुए दो करोड़ निशुल्क उज्जवला गैस कनेक्शन दिए। उसी तर्ज पर भाजपा सरकार आने पर होली दिवाली पर दो गैस सिलेंडर दिया जाएगा।

 

IMG 20220225 WA0026

भाजपा सरकार ने करोड़ों परिवारों को शौचालय दिया। मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार में 28 करोड़ लोगों को मुफ्त वैक्सीन लगाई।15 करोड़ गरीब परिवारों को महीने में दो बार मुफ्त राशन दिया जा रहा है। वही केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश में सरकार बनने पर सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब कन्याओं को अब एक लाख रुपए दिया जाएगा। वृद्धा पेंशन डेढ़ हजार रुपए दी जाएगी। 60 साल से ऊपर की महिलाओं को सरकारी बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। एक करोड़ महिलाओं को एक लाख रुपए का क्रेडिट कार्ड दिया जाएगा ।छात्राओं को मुफ्त स्कूटी दी जाएगी दो करोड़ छात्र छात्राओं को टेबलेट एवं स्मार्टफोन दिए जाएंगे।प्रतियोगी छात्रों को मुफ्त कोचिंग दी जाएगी। प्रदेश में मेडिकल सीटें बढ़ाई जाएंगी। सभी एक्सप्रेस वे के आसपास औद्योगिक गलियारा बनाकर उद्योग विकसित किए जाएंगे। हर घर को नल और नल से स्वच्छ जल दिया जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग पार्क बनाया जाएगा। जिससे 15 लाख लोगों को रोजगार देंगे। नई सरकार में महिलाओं की सरकारी नौकरी दुगनी करेंगे। हर ब्लॉक में एक एक आईटीआई खोलेंगे। श्रमिकों के बच्चों को स्नातक तक की मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। किसानों का बिजली बिल नहीं लगेगा। यह सभी घोषणाएं हमारी सरकार पूरा करेगी। पहले भी हमने जोऊ कहा वह करके दिखाया। हमने राम मंदिर बनाने का वादा किया था। धारा 370 हटाने का वादा किया था। धारा 370 हटी और राम मंदिर का निर्माण भी शुरू हो गया आगे भी जो कहा है वह करेंगें।

अम्बेडकर नगर न्यूज : भाजपा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का विद्यालय परिसर मे उतरा उड़न खटोला से हुआ 

इस मौके पर पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री एवं सांसद हंसराज अहीर विधायक अनीता कमल पूर्व विधायक एवं प्रत्याशी त्रिवेणी राम टांडा विधायक संजू देवी, जिला अध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी झारखंड राज्य के सह संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विनोद यादव अभय सिंह मोनू समशेर सिंह मोहम्मद शाहिद अंसारी कृष्ण भगवान मिश्र भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता आदि लोग मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: कोविड -19 तथा भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए वर्कशॉप का आयोजित
Next: Etawah News: लापरवाही की भेंट चढ़ा धरबार का आर ओ प्लांट 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260505-WA0010
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी

जनवाद टाइम्स 5 May 2026
IMG-20260504-WA0121
  • Ambedkar Nagar

Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
ChatGPT Image May 4, 2026, 03_49_54 PM
  • Etawah

Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 2.05.05 PM
  • Etawah

Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी
  • Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।
  • Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
  • Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
  • Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.