Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: अखिलेश और शिवपाल की जीत पर लगने लगी है बाजियां

जनवाद टाइम्स इटावा 24 February 2022
Etawah News: Bets are on for the victory of Akhilesh and Shivpal

Etawah News: Bets are on for the victory of Akhilesh and Shivpal

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता
इटावा
: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके चाचा एवं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी संस्थापक शिवपाल सिंह यादव की जीत को लेकर उनके गृहनगर इटावा की गली नुक्कड़ों पर बाजियां लगने लगी हैं। सटटा कारोबार से जुडे लोग ऐसा मान कर चलते है कि चाचा भतीजे मे से कोैन सबसे अधिक मतो से अपनी अपनी विधानसभा सीट पर चुनाव जीतेगा इसके लिए करोडो रूपये का सट्टा लगाया गया है। मैनपुरी की करहल से अखिलेश यादव और इटावा की जसवंतनगर सीट पर शिवपाल चुनाव मैदान पर है। सट्टेबाजों का आलम यह है कि वह अखिलेश ओर शिवपाल को हारने की बात कह रहे है जबकि सपा के नेता दोनों की रिकार्ड मतों से जीत का दावा कर रहे हैं। करहल में अखिलेश के मुकाबले के लिये भाजपा ने अपने केन्द्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल को चुनाव मैदान पर उतारा था वहीं सपा के चुनाव चिन्ह साइकिल पर जसवंतनगर से चुनाव लड़ रहे शिवपाल का मुकाबला भाजपा के विवेक शाक्य से है।

शिवपाल ने अपने समर्थकों से कहा था कि उनको गठबंधन के तहत केवल एक सीट दी गई है इसलिए हर हाल में इतनी बड़ी जीत कर दीजिएगा कि उत्तर प्रदेश में इससे बड़ी कोई दूसरी जीत ना हो। जसवंत नगर विधानसभा सीट से 2017 में शिवपाल सिंह यादव के मुकाबले चुनाव मैदान में उतरने वाले भाजपा उम्मीदवार मनीष यादव स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। मनीष यादव को 2017 में 75000 के आसपास मत मिले थे। इसके ठीक विपरीत जसवंतनगर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरे भाजपा उम्मीदवार विवेक शाक्य अपनी जीत के प्रति पूरी तरह से आश्वस्त है, उनका कहना है कि जातीय समीकरणों के आधार पर उन को हराने वाला कोई नहीं है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव ने दावा किया कि पता नहीं क्या सोच कर भारतीय जनता पार्टी के सभी नेता करहल विधानसभा सीट पर राजनीति कर रहे हैं । इस सीट से अखिलेश यादव की एकतरफा रिकार्ड मतों से जीत होगी,जो 10 मार्च को नतीजे के तौर पर हर किसी को दिखाई देगी।

Post navigation

Previous: Bihar news :  160 जीविका दीदियों को सामाजिक अंकेक्षण के साधनसेवी के रूप में तैयार किया गया
Next: Etawah News: ऑटो की टक्कर से बाइक सवार घायल

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260708-WA0005
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा रिंग रोड पर बड़ा खतरा: रहनकला टोल प्लाजा के पास आवारा पशुओं का जमावड़ा, हादसे का अंदेशा

जनवाद टाइम्स 8 July 2026
IMG-20260707-WA0026
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ को ₹384.71 करोड़ की 111 विकास परियोजनाओं की दी सौगात

जनवाद टाइम्स 7 July 2026
IMG-20260707-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

भारत-नेपाल सीमा पर यूक्रेनी महिला हिरासत में, सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं पूछताछ

जनवाद टाइम्स 7 July 2026
IMG-20260707-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar

योजनाओं का लाभ पहुंचाना मेरी प्राथमिकता: महापौर गरिमा देवी सिकारिया

जनवाद टाइम्स 7 July 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा रिंग रोड पर बड़ा खतरा: रहनकला टोल प्लाजा के पास आवारा पशुओं का जमावड़ा, हादसे का अंदेशा
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ को ₹384.71 करोड़ की 111 विकास परियोजनाओं की दी सौगात
  • भारत-नेपाल सीमा पर यूक्रेनी महिला हिरासत में, सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं पूछताछ
  • योजनाओं का लाभ पहुंचाना मेरी प्राथमिकता: महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Bihar News: भीषण गर्मी के मद्देनजर पश्चिमी चंपारण में 102 एम्बुलेंस सेवा हाई अलर्ट पर, मरीजों को तत्काल सहायता के निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.