Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

अम्बेडकर नगर न्यूज हैवानियत के साथ 65 वर्षीया महिला की निर्मम हत्या ग्रामीणों ने हत्याभ्युक्त को किया पुलिस के हवाले

जनवाद टाइम्स 20 February 2022
IMG-20220219-WA0026
Share News
       

संवाददाता अम्बेडकर नगर

अम्बेडकर नगर थानाक्षेत्र राजेसुल्तानपुर अंतर्गत ग्राम खरूवाव में आज लगभग 4 बजे गाँव के दक्षिण खेत में 65 वर्षीय महिला की ईंट से कूंचकर निर्मम हत्या कर दी गयी । गाँव खरूवाव निवासी प्रभावती पत्नी स्व रामबोध वर्मा गाँव के दक्षिण अपने सुरती के खेत में गयी हुई थी जहाँ बगल के खेत के गड्ढे में उनकी नंगी शरीर पड़ी हुई थी और बगल में ही तम्बाकू के खेत में चन्द्रेश निषाद ग्राम बलरामपुर भी तम्बाकू के खेत में काम कर रहा था ।गाँव की ही एक महिला खेतों में घास काटने पहुँची तो बगल के गड्ढे नुमा खेत में प्रभावती की खून से लथपथ नङ्गे शव को देखकर ग्रामीणों को इकठ्ठा कर लिया। इस दौरान ग्रामीणों की सूचना पर थाना राजेसुल्तानपुर दुर्गेश मिश्रा मय फोर्स घटना स्थल पर पहुँच गये ।

 

IMG 20220219 WA0023

 

पुलिसकर्मियों के पहुँचने के पहले ही ग्रामीणों ने घटना स्थल पर काम कर रहे युवक चन्द्रेश निषाद को पकड़ लिया जिसके शरीर पर कपड़े नही थे और पूरे शरीर पर खून के छीटे लगे हुए थे ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक के ऊपर बल प्रयोग किया तो वह सब सत्यता उगल दिया ।

IMG 20220219 WA0026

 

पुलिसकर्मियों ने पकड़े गए युवक को अपने कब्जे में ले लिया और तुरन्त थाने पहुंचा दिया तब सैकड़ों लोगों की भीड़ घटना स्थल पर पहुँच गयी ।मृतका के पति की वर्ष भर पहले एक दुर्घटना में मौत हो चुकी है तीन लड़कियों एवं एक लड़के की माँ की जघन्य हत्या पर परिवार में कोहराम मच गया । लोगों का कहना है कि हत्यारोपी मृतका के साथ सारी हैवानियत की हद पार कर उसकी निर्ममता से हत्या किया है फिलहाल मृतका के पुत्र अमरीक वर्मा 25 वर्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

 

 

अम्बेडकर नगर न्यूज हैवानियत के साथ 65 वर्षीया महिला की निर्मम हत्या ग्रामीणों ने हत्याभ्युक्त को किया पुलिस के हवालेथानाध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सारी सच्चाई सामने आ जायेगी और दोषी को बख्शा नहीं जाएगा उसके खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त कार्यवाही की जा रही है।

Post navigation

Previous: Bihar news 3 वर्षों से नगद लूट का फरार आरोपी नौतन पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next: Prayagraj News :मा0 न्यायमूर्ति एवं जिला अधिकारी ने खेल प्रतियोगिता में विजेताओं को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260708-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: थरूहट क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने के लिए योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह

जनवाद टाइम्स 8 July 2026
IMG-20260708-WA0004
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: एसएसबी और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 75.3 किलोग्राम गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 July 2026
IMG-20260708-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: बेतिया नगर निगम में सार्वजनिक शौचालयों व अन्य सैरातों की बंदोबस्ती के लिए 13 से 15 जुलाई तक होगी खुली बोली

जनवाद टाइम्स 8 July 2026
IMG-20260708-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में त्रैमासिक एवं प्रथम टर्मिनल परीक्षा जारी

जनवाद टाइम्स 8 July 2026

Latest News

  • Bihar News: थरूहट क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने के लिए योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह
  • Bihar News: एसएसबी और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 75.3 किलोग्राम गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
  • Bihar News: बेतिया नगर निगम में सार्वजनिक शौचालयों व अन्य सैरातों की बंदोबस्ती के लिए 13 से 15 जुलाई तक होगी खुली बोली
  • Bihar News: राजापाकर प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में त्रैमासिक एवं प्रथम टर्मिनल परीक्षा जारी
  • आजमगढ़ न्यूज: बिजली के इंतजार में कंपोजिट स्कूल अनंतपुर, आईसीटी लैब के कंप्यूटर बने शोपीस
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.