Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट मतदान से पहले बूथ का निरीक्षण अवश्य करें: जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 18 February 2022
Etawah News: Sector and zonal magistrates must inspect booths before voting: District Magistrate

Etawah News: Sector and zonal magistrates must inspect booths before voting: District Magistrate

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: विधानसभा सामान्य निर्वाचन की तैयारियों को लेकर विकास भवन के प्रेरणा सभागार में सभी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट की बैठक आयोजित की गई। तैयारियों को लेकर डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट मतदान से पहले अपने बूथ का निरीक्षण अवश्य कर लें। साथ ही सभी तैयारियों के पूरा होने पर प्रशासन को भी इसकी सूचना दी जाए, जो कमियां हैं उन्हें रिटर्निंग ऑफिसर के माध्यम से समय रहते पूरा करा लिया जाए। किसी प्रकार की लापरवाही चुनाव के दिन न नजर आए, अन्यथा संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। निर्वाचन में सबसे मजबूत कड़ी सेक्टर मजिस्ट्रेट होता है। मतदान केंद्रों पर किसी प्रकार की समस्या की सूचना प्राप्त होते ही सबसे पहले सेक्टर मजिस्ट्रेट को पहुंचना है। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपनी पोलिग पार्टी के साथ जाएंगे।

मतदान दिवस के दिन 20 फरवरी को प्रात: 5.30 बजे माकपोल की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाए। इसमें किसी प्रकार की देरी न की जाए। माकपोल के बाद ईवीएम को क्लीयर अवश्य करें, तत्पश्चात मतदान प्रारंभ कराया जाए। हर बूथ की किसी न किसी माध्यम से मानीटरिग की जाएगी जिसमें चयनित मतदान केंद्रों की वेबकास्टिग की जाएगी। वेबकास्टिग वोटिग कम्पार्टमेंट जहां मतदान होगा उसकी वेबकास्टिग नहीं की जाएगी। ताकि मतदान की गोपनीयता बनी रहे। मतदान केंद्र के अंदर की अन्य गतिविधियों की वेबकास्टिग होगी। मतदान प्रतिशत की सूचना दो-दो घंटे के अंतराल पर ससमय उपलब्ध करानी होगी। मतदान समाप्ति के बाद पीठासीन अधिकारी की डायरी का अवलोकन करें कि पीठासीन अधिकारी द्वारा डायरी में सभी प्रविष्टियों का अंकन ठीक प्रकार से किया गया है। बैठक में एसएसपी जय प्रकाश सिंह, सीडीओ संतोष कुमार राय, एएसपी जय प्रकाश, सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र प्रसाद, समस्त एसडीएम, जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उदय नारायन सिंह सहित जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News: अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कम्प
Next: Etawah News: यूपी बोर्ड परीक्षाओं में फर्जीवाडा रोकने के लिए कड़े इंतजाम: राजू राना

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260613-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: प्रखंड कार्यालय राजापाकर में एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260613-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: अंचल कार्यालय परिसर राजापाकर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260613-WA0034
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: गंडक में अनियंत्रित खनन से बी-गैप तटबंध पर मंडराया खतरा, बढ़ी बाढ़ की आशंका

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260601-WA0034(1)
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: रामपुर गोनौली में 34.97 लाख की लागत से बनेगा पुल, प्रशासनिक मंजूरी मिली

जनवाद टाइम्स 13 June 2026

Latest News

  • Bihar News: प्रखंड कार्यालय राजापाकर में एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
  • Bihar News: अंचल कार्यालय परिसर राजापाकर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन
  • Bihar News: गंडक में अनियंत्रित खनन से बी-गैप तटबंध पर मंडराया खतरा, बढ़ी बाढ़ की आशंका
  • Bihar News: रामपुर गोनौली में 34.97 लाख की लागत से बनेगा पुल, प्रशासनिक मंजूरी मिली
  • Bihar News: प्रवेक्षण गृह, बेतिया में व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का सफल आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.